ePaper

शिल्‍पा बोली ''आई लव डायमंड...''

Updated at : 18 Sep 2014 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
शिल्‍पा बोली ''आई लव डायमंड...''

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री-फिल्म निर्माता शिल्पा शेट्टी को गहनों से बहुत प्‍यार है. उनका कहना है कि वह जेवर विशेषकर हीरे वाले आभूषण पहने बिना घर से बाहर कदम नहीं रख सकतीं. शिल्‍पा ने बताया कि,’ मुझे गहनों के बिना अपना मेकअप अधूरा लगता है. मुझे हमेशा आपलोगों ने गहने में ही देखा होगा.’ उन्होंने […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री-फिल्म निर्माता शिल्पा शेट्टी को गहनों से बहुत प्‍यार है. उनका कहना है कि वह जेवर विशेषकर हीरे वाले आभूषण पहने बिना घर से बाहर कदम नहीं रख सकतीं.

शिल्‍पा ने बताया कि,’ मुझे गहनों के बिना अपना मेकअप अधूरा लगता है. मुझे हमेशा आपलोगों ने गहने में ही देखा होगा.’

उन्होंने कहा, मैं हीरे की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और मुझे लगता है कि वह मेरे हर लुक के साथ फबता है. पश्चिमी परिधान हो या फिर भारतीय परिधान हीरा हर ड्रेस में आपको खूबसूरत लुक देता है. शिल्पा एक ज्वेलरी स्टोर के लॉन्च के मौके पर मौजूद थीं.

ज्वेलरी स्टोर के लॉन्च के मौके पर शिल्पा साड़ी और पूरे बांह के ब्लाउज में दिखीं, जिन्हें मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने डिजाइन किया था. शिल्पा के इस लुक में उनके हार ने चार चांद लगा दिए.

वैसे भी शिल्‍पा की खूबसूरती के लोग कायल है. उनके फैंस उन्‍हें बेहद पसंद करते है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola