दीपिका के समर्थन में आए अरविंद केजरीवाल

Updated:
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल दीपिका पादोकोण के समर्थन में खडे हो गए हैं. उन्‍होंने ट्विटर पर दीपिका का साथ दिया है. अभिनेता राहुल बोस और म्‍यूजिक कम्‍पोजर वि‍शाल डडलानी के पोस्‍ट पर रिट्विट करके आप संयोजक ने दीपिका का समर्थन किया है. बॉलीवुड के साथ-साथ इस मामले पर दीपिका के साथ पत्रकार, सामाजिक […]

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल दीपिका पादोकोण के समर्थन में खडे हो गए हैं. उन्‍होंने ट्विटर पर दीपिका का साथ दिया है. अभिनेता राहुल बोस और म्‍यूजिक कम्‍पोजर वि‍शाल डडलानी के पोस्‍ट पर रिट्विट करके आप संयोजक ने दीपिका का समर्थन किया है. बॉलीवुड के साथ-साथ इस मामले पर दीपिका के साथ पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और अब आप संयोजक अरविंद केजरीवाल भी सामने आए हैं.

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के बारे में एक अंग्रेजी अखबार ने ट्विट किया था. जिसपर दीपिका नाराज हो गई थीं. दरअसल एक जाने माने अंग्रेजी अखबार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दीपिका का वीडियो पोस्‍ट करते हुए लिखा था ‘ओह माई गॉड! दीपिका क्‍लीवेज शो’. इस पोस्‍ट पर दीपिका भडक गईं थी और उन्‍होंने ट्विटर पर इसका दमदार जवाब दिया था.

दीपिका ने ट्विट करके लि‍खा था कि ‘हां मैं एक और औरत हूं. मेरे पास ब्रेस्‍ट है और क्‍लीवेज है. आपको कोई दिक्‍कत..’इसपर पूरा बॉलीवुड दीपिका के साथ दि‍ख रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola