”बैंग-बैंग” के बाद अब ऋतिक-कैट ”रोड” में करेंगे रोमांस

जानेमाने बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन एक बार फिर बार्बी गर्ल कटरीना कैफ के साथ रोमांस कर सकते हैं. जी हां ‘बैंग बैंग’ के बाद ऋतिक-कैट फिर साथ होंगे. इससे पहले दोनों जोया अख्तर की फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दुबारा में काम किया था. आपको बता दें कि ऋतिक-कटरीना की सुपरहिट जोड़ी की फिल्म ‘बैंगबैग’ 02 […]
जानेमाने बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन एक बार फिर बार्बी गर्ल कटरीना कैफ के साथ रोमांस कर सकते हैं. जी हां ‘बैंग बैंग’ के बाद ऋतिक-कैट फिर साथ होंगे. इससे पहले दोनों जोया अख्तर की फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दुबारा में काम किया था.
आपको बता दें कि ऋतिक-कटरीना की सुपरहिट जोड़ी की फिल्म ‘बैंगबैग’ 02 अक्तूबर को रिलीज होने जा रही है. खबर है कि यह जोड़ी फिर से सिल्वर स्क्रीन पर अपना जलवा बिखेरने आ सकते है.
बॉलीवुड में चर्चा है कि जोया अख्तर ‘रोड’ नामक एक फिल्म बनाने जा रही हैं. फिल्म में जोया ने ऋतिक को बतौर अभिनेता और कटरीना को अभिनेत्री के रूप में चुना है. इसके अलाव अभय देओल और फरहान अख्तर भी इस फिल्म में नजर आ सकते है. हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की जा सकी है.
फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ में ऋतिक रौशन, कटरीना कैफ, फरहान अख्तर और अभय देओल ने मुख्य भूमिका निभाई थी. कुछ ऐसा ही धमाल इन सभी कलाकारों के साथ मिलकर धमाल मचाना चाहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










