...अब छिपकली पर मेहरबान हो गए बिग बी

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अमिताभ बच्चन ‘केबीसी’ की मेजबानी करते वक्त दर्शकों को हंसाते-गुदगुदाते रहते है.हाल में उन्होंने एक कड़ी में खुलासा किया कि कैसे दो छिपकलियां उनके जीवन के लिए सौभाग्यशाली साबित हुईं. कैसे उन्हें दो छिपकलियों के कारण उन्हें यह शो मिल गया. शो के सेट से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि […]
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अमिताभ बच्चन ‘केबीसी’ की मेजबानी करते वक्त दर्शकों को हंसाते-गुदगुदाते रहते है.हाल में उन्होंने एक कड़ी में खुलासा किया कि कैसे दो छिपकलियां उनके जीवन के लिए सौभाग्यशाली साबित हुईं. कैसे उन्हें दो छिपकलियों के कारण उन्हें यह शो मिल गया.
शो के सेट से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि शो में उत्तराखंड से आईं एक प्रतिभागी शीला गुप्ता ने अमिताभ को बताया कि चूंकि उन पर एक छिपकली टपक गई थी, इसीलिए वह ‘केबीसी’ की ‘हॉट सीट’ तक पहुंच पाईं.
शीला के अनुसार छिपकली उनके लिए सौभाग्यशाली रही. वहीं अमिताभ ने प्रतिभागी की इस अजीबोगरीब बात पर मुस्कुराते हुए कहा कि एक दिन सुबह-सुबह होटल के कमरे में अपनी बगल में दो छिपकलियां सोती मिलीं, यही वजह है कि वह आज ‘केबीसी’ के मेजबान हैं.
यह सुनते ही पूरा माहौल हंसी की ठहाकों से गूंज उठा. अमिताभ के इस शो को दर्शक खासा पसंद करते है. बिग बी मेजबानी करने के साथ-साथ जानकारी भी देते है और मस्ती भी करते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




