ePaper

ऋतिक को भी बना दिया टाइगर ने अपने डांस का दिवाना

Updated at : 07 Sep 2014 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
ऋतिक को भी बना दिया टाइगर ने अपने डांस का दिवाना

इन दिनों लोग सुपरस्‍आर ऋतिक रोशन की आगामी फिल्म ‘बैंग बैंग’ के नए गीत ‘तू मेरी’ पर थिरक रहे हैं. इधर ऋतिक टाइगर श्रॉफ के डांस के दिवाने हो गए है. टाइगर द्वारा दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन को दी श्रद्धांजलि ने ऋतिक का दिल जीत लिया है. 40 वर्षीय ऋतिक ने रविवार को माइक्रोब्लॉगिग […]

विज्ञापन

इन दिनों लोग सुपरस्‍आर ऋतिक रोशन की आगामी फिल्म ‘बैंग बैंग’ के नए गीत ‘तू मेरी’ पर थिरक रहे हैं. इधर ऋतिक टाइगर श्रॉफ के डांस के दिवाने हो गए है. टाइगर द्वारा दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन को दी श्रद्धांजलि ने ऋतिक का दिल जीत लिया है.

40 वर्षीय ऋतिक ने रविवार को माइक्रोब्लॉगिग साइट ट्विटर पर लिखा है कि वाह टाइगर! आपका नृत्य एक तिलिस्म की तरह है. दोस्तों उन पर सरसरी नजर डालिए. ऋतिक ने जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर को धन्यवाद दिया है और उन्हें एक ‘सच्चा जादूगर’ करार दिया.

बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता टाइगर श्रॉफ सिल्वर स्क्रीन पर किंग ऑफ पॉप माइकल जैकसन का किरदार निभाना चाहते हैं. वे भी माइकल जेक्‍सन की तरह डांस करना चाहते है. टाइगर श्रॉफ माइकल जेक्‍सन के डांस से खासा प्रभावित है.

अपनी पहली फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाले टाइगर श्रॉफ ने इस फिल्‍म में अपनी डांस शैली से दर्शकों को दीवाना कर दिया था. टाइगर उनकी जीवनी पर आधारित फिल्म में काम करना चाहते हैं.

टाइगर ने इस बारे में कहा कि यह मेरा सपना है कि मैं माइकल जैकसन की जीवनी पर बनने वाली फिल्म में काम करूं. यह मेरे दिमाग में काफी समय से है. मैंने इस पर काफी शोध किया है. यदि मुझे ऐसा अवसर मिलता है तो मुझे अपना वजन कुछ कम करना होगा. मुझे माइकल की जीवनी पर बनने वाली फिल्म में काम करने पर बेहद खुश मिलेगी.

टाइगर ने अपने पिता से काफी कुछ सीखा है इसलिए वो अब कहानी देखकर काम करना चाहते है. फिल्‍म ‘हीरोपंती’ में टाइगर के किरदार को दर्शकों ने खासा पंसद किया था. वहीं युवा उनके डांस के फैन बन गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola