मोगैंबो की भूमिका निभाना चाहते हैं रणबीर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आजकल बॉलीवुड में महान हस्तियों की जीवनी पर बनने वाली फिल्मों का दौर चल रहा है. इसी क्रम में बॉलीवुड फिल्मों के रॉकस्टार रणबीर कपूर ने भी भारतीय फिल्मों के खलनायक अमरीश पुरी की भूमिका निभाने का मन बनाया है. एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने अपनी इस इच्छा को जगजाहिर किया. ज्ञात हो कि […]
विज्ञापन
आजकल बॉलीवुड में महान हस्तियों की जीवनी पर बनने वाली फिल्मों का दौर चल रहा है. इसी क्रम में बॉलीवुड फिल्मों के रॉकस्टार रणबीर कपूर ने भी भारतीय फिल्मों के खलनायक अमरीश पुरी की भूमिका निभाने का मन बनाया है. एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने अपनी इस इच्छा को जगजाहिर किया.
ज्ञात हो कि हाल ही में रणबीर ने अपने दादाजी राजकपूर की जिंदगी पर एक लघु फिल्म बनाने की बात कही थी. लेकिन बाद में उन्होंने कहा था कि राज कपूर की पूरी जिंदगी पर इतने कम वक्त में सबकुछ कह देना बहुत मुश्किल है.
खबरों के मुताबिक रणबीर आने वाले दिनों में महान गायक किशोर कुमार की जीवनी पर बनने वाली फिल्म पर काम करेंगे. इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बासु करने वाले हैं. इससे पहले भी रएबीर ने अनुराग की फिल्म बर्फी में उनके साथ काम कीया है. रणबीर आजकल अनुराग बासु के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की शूटिंग में व्यस्त हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










