जानें कौन है जो आज भी करता है मीका सिंह की पिटाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2014 10:45 AM
मुंबई: बॉलीवुड गायक मीका सिंह की आज भी कोई पिटाई करता है. यह खुलासा खुद मीका ने किया है. ‘अरे चौकिये नहीं’ यह पिटाई उनके भाई दलेर मेंहदी करते हैं. हाल ही में दिये एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि उनके बड़े भाई दलेर मेंहदी आज भी उनकी पिटाई करते हैं. मीका दलेर को अपना […]
मुंबई: बॉलीवुड गायक मीका सिंह की आज भी कोई पिटाई करता है. यह खुलासा खुद मीका ने किया है. ‘अरे चौकिये नहीं’ यह पिटाई उनके भाई दलेर मेंहदी करते हैं. हाल ही में दिये एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि उनके बड़े भाई दलेर मेंहदी आज भी उनकी पिटाई करते हैं.
मीका दलेर को अपना गुरु मानते हैं और उनके बैंड में साथ रहते हैं. मीका ने कहा कि उनके भाई उस वक्त बहुत दुखी हुए थे जब वह उन्हें छोड़ इंडस्ट्री में खुद को आजमाने निकले थे. लेकिन मैंने उनसे वादा किया कि यदि 6 महीनों में मुझे सफलता नहीं मिली तो तो उनके बैंड में वापस लौट आउंगा.
मीका बोले, ‘इस दौरान हम दोनों भाई अक्सर एक-दूसरे से मिला करते थे. लेकिन दलेर भाई अक्सर मुझे बेइज्जत किया करते और कई बार मारते भी. यहां तक कि आज भी वह कभी-कभी मुझे थप्पड़ तक जड़ देते हैं.’
मीका का मानना है कि आज वो जो कुछ भी हैं अपने बड़े भाई और गुरु दलेर मेंहदी की बदौलत हैं और इंडस्ट्री में पहचान बनाना दलेर से ही सीखा है. 6 भाइयों में सबसे छोटे मीका दलेर के साथ साथ पूरे घर के लाडले हैं. गौरतलब है कि दलेर मेहंदी के गाने आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं. एक समय था कि एक के बाद एक उन्होंने एलबम निकाले जो हिट हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










