बॉलीवुड को लेकर मेरे मन में पहले से काई धारणा नहीं थी : फवाद खान

मुंबई : चर्चित पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान 80 के दशक की हास्य फिल्म ‘खूबसूरत’ की रिमेक के जरिए बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत कर रहे हैं. अभिनेता का कहना है कि बॉलीवुड में आने की उनकी पहले से कोई योजना नहीं थी हालांकि सिनेमा की इस नई दुनिया से रु-ब-रु होने को लेकर वे […]
मुंबई : चर्चित पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान 80 के दशक की हास्य फिल्म ‘खूबसूरत’ की रिमेक के जरिए बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत कर रहे हैं. अभिनेता का कहना है कि बॉलीवुड में आने की उनकी पहले से कोई योजना नहीं थी हालांकि सिनेमा की इस नई दुनिया से रु-ब-रु होने को लेकर वे काफी घबराए हुए थे.
फवाद ने कहा, ‘‘बॉलीवुड को लेकर मेरे मन में पहले से काई धारणा नहीं थी. हालांकि यहां आने को लेकर मैं थोडा घबराया हुआ था. यह मनोरंजन की अलग ही दुनिया है जिसका मुझे अनुभव नहीं था.’’ उन्होंने कहा, ‘‘बॉलीवुड आने की और यहां फिल्म करने की मेरी पहले से कोई योजना नहीं थी. एक कलाकार के तौर पर आपको जहां भी काम मिले आपको जरुर करना चाहिए. अपना हुनर दिखाने के लिए कलाकारों के लिए यह किसी असीम मौके की तरह है.’’ 32 वर्षीय अभिनेता ने कई पाकिस्तानी टीवी कार्यक्रमों में यादगार अभिनय किया है जिनमें ‘हमसफर’ और ‘जिंदगी गुलजार है’ जैसे कार्यक्रम शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










