आराम के बाद अमिताभ बैक टू वर्क

आर बाल्की निर्देशित फिल्म ‘शमिताभ’ की सूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है. अमिताभ बच्चन ने ट्विट करके बताया कि सूटिंग के बाद वो परी तरह से थक चुके हैं. और कुछ दिन के आराम के बाद वो फिर से अपने काम को वापस करके काफी खुश हैं. गौरतलब है कि बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन आजकल […]
आर बाल्की निर्देशित फिल्म ‘शमिताभ’ की सूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है. अमिताभ बच्चन ने ट्विट करके बताया कि सूटिंग के बाद वो परी तरह से थक चुके हैं. और कुछ दिन के आराम के बाद वो फिर से अपने काम को वापस करके काफी खुश हैं. गौरतलब है कि बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन आजकल अपने मल्टी प्रोजेक्ट्स को लेकर कुछ ज्यादा ही व्यस्त हैं. टेलीविजन शो ‘कौन बनेगा करोडपति’ की लगातार सूटिंग में व्यस्त रहते हुए टीवी पर चल रहे धारावाहिक ‘युद्ध’ की सूटिंग में लगातार व्यस्त रहने के बाद अब उनकी आने वाली फिल्म ‘शमिताभ’ की सूटिंग भी लगभग पूरी होने पर है.
71 वर्षीय अभिनेता अमिताभ अपने मल्टी प्रोजेक्ट में व्यस्त होने के बाद सूटिंग पूरी होने पर उन्होंने कुछ दिनों का विश्राम लिया. अमिताभ की आने वाली फिल्म ‘शमिताभ’ में उनहोंने एक उम्रदराज इंसान का रोल किया है. फिल्म का पोस्टर उन्होंने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया था. इस पोस्ट में वे एक अलग रूप में ही नजर आए, बढी हुई दाढी और बिखरे बालों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बॉलीवुड का यह एंग्री मैन फिर से अपने एंग्री अवतार में दिखने के लिए तैयार है.
फिल्म का नाम ‘शमिताभ’ सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के नाम से मेल खाता है. इस बारे में फिल्म के निर्देशक आर बाल्की ने कहा कि फिल्म का नाम फिल्म के अभिनेता धनुष और अमिताभ बच्चन के नाम से मिलकर बना है. रांझणा स्टार धनुष के नाम से ‘श’ लिया गया है जिसे ‘अमिताभ’ के नाम के आगे लगाकर इस फिल्म का नाम रखा गया है. सुत्रों के मुताबिक फिल्म में धनुष एक गुंगे- बहरे लडके की भूमिका निभा रहे हैं. निन्हें अमिताभ अपनी आवाज देते हैं.
फिल्म में लीड रोल में अमिताभ बच्चन, कॉलीवुड स्टार धनुष, दक्षिण के एक्टर कमला हासन की बेटी अक्षरा हासन हैं. अक्षरा हासन इस फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में पहली बार कदम रखने जा रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




