''ओ माई गॉड'' आपने इससे पहले नहीं देखा होगा सनी लियोन का ऐसा लुक

मुंबई: पॉर्न की दुनिया को अलविदा कर बॉलीवुड में कदम रखने वाली सनी लियोन ने अपना लुक चेंज कर दिया है. इस बात की जानकारी खुद सनी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये फैंस को दी है. उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट किया कि मैंने अपने बाल को नया लुक दिया है. सचमुच उनके सिर के […]









मुंबई: पॉर्न की दुनिया को अलविदा कर बॉलीवुड में कदम रखने वाली सनी लियोन ने अपना लुक चेंज कर दिया है. इस बात की जानकारी खुद सनी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये फैंस को दी है. उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट किया कि मैंने अपने बाल को नया लुक दिया है.
सचमुच उनके सिर के बाल और लुक को देखकर लग रहा है कि वह हॉलीवुड अभिनेत्री है. इंस्टाग्राम में जारी किये गये फोटो में उनका बाल पूरा ब्राऊनदिख रहा है. हालांकि यह उनका लुक टेम्पररी था. अपने इस ट्वीट के बाद उन्होंने लिखा कि मैं केवल मजाक कर रही थी. मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है. आपको मिस कर रही थी इसलिए मैंने यह मजाक किया है.
गौरतलब है कि सनी इन दिनों अपने आने वाले म्यूजिक एलबम की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसके गाने के शूटिंग जारी है. इसकी जानाकरी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये दी है. उन्होंने लिखा है ये इश्क की शूटिंग में मैं व्यस्त हूं. यह मेरे जीवन का काफी बड़ा दिन है. इस अलबम में उनके साथ डैनियल वेबर नजर आयेंगे.
सनी ने डैनियल वेबर के साथ अपना एक फोटो भी इंस्टाग्राम में शेयर किया है जिसमें डैनियल अपने हाथ में गिटार पकड़क हुए हैं. वहीं सनी उनकी ओर खिंचती हुई नजर आ रहीं हैं. सनी फोटो में काले रंग का शार्ट ड्रेस पहने हुए है साथ ही हाई हिल वाला बुट उनकी शोभा बढ़ा रहा है. इस फोटो में वह काफी हॉट नजर आ रहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




