ePaper

सबको सल्लू ने सिखलाया शर्ट उतारना

Updated at : 22 Aug 2014 10:44 AM (IST)
विज्ञापन
सबको सल्लू ने सिखलाया शर्ट उतारना

मुंबई: बॉलीवुड में हॉट दिखने के लिए अभिनेताओं में होड़ सी लग गई है. आमिर खान की फिल्‍म ‘पीके’ के पहले पोस्टर के जारी होने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया. इस बात को लेकर तीनों खान के बीच चर्चा छिड़ चुकी है. जहां शाहरुख ने आमिर की फिल्‍म पीके के पोस्टर की आलोचना की […]

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड में हॉट दिखने के लिए अभिनेताओं में होड़ सी लग गई है. आमिर खान की फिल्‍म ‘पीके’ के पहले पोस्टर के जारी होने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया. इस बात को लेकर तीनों खान के बीच चर्चा छिड़ चुकी है.

जहां शाहरुख ने आमिर की फिल्‍म पीके के पोस्टर की आलोचना की है वहीं आमिर ने सलमान को पैंट उतारने की चुनौती देकर इस चर्चा को और गर्म कर दिया है.

उल्लेखनीय है कि फिल्म पीके के ‘न्यूड’ पोस्टर पर टिप्पणी करते हुए किंग खान यानी शाहरुख खान ने कहा था कि ‘जो लोग इस हरकत को टैलेंट कह रहे हैं वे ऐसा ना कहें.

ये कुछ भी है लेकिन टैलेंट भी नहीं है’.इसका जवाब आमिर ने काफी समझदारी से दिया है. आमिर ने शाहरुख़ के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कह "मेरे जेहन में इस बात के कई जवाब आ रहे हैं, लेकिन मैं कहूंगा नहीं.मेरा चुप रहना ही बेहतर है."

वहीं सलमान के चर्चे में आने से बॉलीवुड का माहौल गर्म हो गया है लेकिन शायद लोगों को यह नहीं पता है कि इंडस्ट्री में बॉडी दिखाने की शुरुआत सलमान खान ने ही की है. 1998 में प्रदर्शित सलमान खान की फिल्‍म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में उन्होंने अपने बॉडी का प्रदर्शन किया. इस फिल्‍म के बाद ही बॉलीवुड में बॉडी दिखाने की शुरुआत हुई.

फिल्‍म के गाने ‘ओ ओ जाने जाना’ के बीच में सलमान अपने शर्ट को उतार देते हैं. उनके ऐसा करते ही फैंस के मुंह से निकलता है मासा अल्ला क्या बॉडी है. इस फिल्‍म के बाद फैंस में भी जोश आया और वे सलमान की तरह बॉडी बनाने की सोचने लगे.

सलमान की इससे पहले की फिल्‍मों पर ध्‍यान दे तो वो काफी स्लीम बॉडी में नजर आये थे लेकिन प्यार किया तो डरना क्या में उनके लुक को फैंस ने इतना पसंद किया कि उन्होंने अब अपनी हर फिल्‍म में ज्यादा जिम करके शरीर को और हैवी बनाया. इसके बाद वे एक के बाद एक हिट फिल्‍म देते चले गये. उनके एक्शन और बॉडी के दिवाने आज तक उनकी फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola