रितिक-कटरीना ने ''तू मेरी'' से किया बैंग-बैंग, टीजर रिलीज

मुंबई:बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बैंग बैंग’ का पहला गाना आज रिलीज कर दिया गया है. गाने का फर्स्ट लुक गुरुवार को जारी किया गया है. गाने के बोल हैं ‘तू मेरी’ .इससे पहले कल इसका पोस्टर जारी किया गया था जिसमेंफिल्म के अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ कैटरीना कैफ नजर आ रहीं हैं. इसे […]
मुंबई:बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बैंग बैंग’ का पहला गाना आज रिलीज कर दिया गया है. गाने का फर्स्ट लुक गुरुवार को जारी किया गया है. गाने के बोल हैं ‘तू मेरी’ .इससे पहले कल इसका पोस्टर जारी किया गया था जिसमेंफिल्म के अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ कैटरीना कैफ नजर आ रहीं हैं.

इसे देखकर ऐसा लगता है कि ऋतिक के फैंस को इस बार शानदार डांस देखने को मिलेगा. गौरतलब है कि बैंग बैंग में ऋतिक के अपोजिट अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी नजर आयेंगी. झलक में मारधाड़, विस्फोटों और दमदार एक्शन दृश्यों की भरमार है.
सिद्धार्थ आनंद निर्देशित ‘बैंग बैंग’ का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियो ने किया है. यह इस साल की सबसे बड़ी एक्शन-रोमांटिक फिल्म बतायी गयी है. ‘बैंग बैंग’ दो अक्तूबर को रिलीज होगी.

‘बैंग बैंग’ के पहले ऋतिक की फिल्म ‘क्रिस-3’ ने काफी धमाल किया. फिल्म 100 करोड़ी क्लग में भी शामिल हुई. इसका गाना ‘दिल तू ही बता’ काफी फेमस हुआ. इस गाने ने उनकी पहली फिल्म ‘कहो न प्यार है’ की याद दिला दी. गौरतलब है कि ऋतिक की पहली फिल्म ‘कहो न प्यार है’ थी जिससे वे रातों रात स्टार बन गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




