ePaper

मीना कुमारी का बायोपिक नहीं करेंगी मनीषा

Updated at : 19 Aug 2014 11:06 AM (IST)
विज्ञापन
मीना कुमारी का बायोपिक नहीं करेंगी मनीषा

जानी मानी बॉलीवुड अदाकारा मनीषा कोईराला जिंदगी और मौत की जंग में मौत को मात देकर अपने प्रोफेश्‍नल लाइफ में वापसी के लिए तैयार लग रही हैं. इस नेपाली अदाकारा को अपनी नयी जिंदगी की शुरुआत फिर से अभि‍नय के साथ करते देखा जा सकता हैं. खबरों के मुताबिक हाल ही में मनीषा को बीते […]

विज्ञापन

जानी मानी बॉलीवुड अदाकारा मनीषा कोईराला जिंदगी और मौत की जंग में मौत को मात देकर अपने प्रोफेश्‍नल लाइफ में वापसी के लिए तैयार लग रही हैं. इस नेपाली अदाकारा को अपनी नयी जिंदगी की शुरुआत फिर से अभि‍नय के साथ करते देखा जा सकता हैं. खबरों के मुताबिक हाल ही में मनीषा को बीते जमाने की मसहुर खूबसूरत अदाकारा मीना कुमारी के जीवन पर बनने वाले बायोपिक में काम करने का ऑफर मिला था.

लेकिन अब खबरें यह आ रहीं हैं कि वह कोई भी ऐसी बायोपिक फिल्‍म नहीं करने जा रहीं हैं. मनीषा के मुताबिक उन्‍हें किसी भी ऐसे ऑफर के बारे में नहीं पता है. उन्‍होंने इस बात से साफ इन्‍कार कर दिया है कि ट्रैजडी क्‍वीन मीना कुमारी के जिंदगी पर ऐसी कोई फिल्‍म भी बनने वाली है. ज्ञात हो कि मनीषा ने ठीक होने के बाद फिल्‍मों में कमबैक करने के लिए ऑफिसियली कोइ बयान नहीं दिया है.

गौरतलब है कि 44 वर्षीय मनीषा कोईराला नवंबर 2012 में आवेरियन कैंसर के ईलाज कराने के लिए वो अमेरीका चलीं गईं थीं. करीब एक साल तक मौत से जंग लडने के आद मई 2013 में उन्‍होंने इस जानलेवा बीमारी को मात दे दिया. मनीषा के फैन्‍स के लिए उन्‍हें सिल्‍वर स्‍क्रीन पर फिर से देखना बहुत रोमांचक होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola