डबल रोल में नजर आएंगे रणबीर कपूर, ‘रामायण’ को लेकर किया बड़ा ऐलान

Updated:
विज्ञापन

Ranbir Kapoor Ramayana

Ranbir Kapoor Ramayana: रणबीर कपूर फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम के साथ परशुराम का भी किरदार निभाते नजर आएंगे. एक्टर ने खुद डबल रोल की पुष्टि की है.

विज्ञापन

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म Ramayana को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. हाल ही में हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म का ग्लिम्प्स रिलीज किया गया, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आए. हालांकि, इस वीडियो को लेकर जहां कई फैंस ने उनकी तारीफ की, वहीं कुछ लोगों ने इसके VFX और CGI पर सवाल भी उठाए. इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर एक और चर्चा तेज हो गई है कि रणबीर कपूर डबल रोल करने वाले हैं और अब एक्टर ने खुद इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

क्या डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर?

ग्लिम्प्स सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि क्या रणबीर कपूर फिल्म में डबल रोल निभा रहे हैं. अब इस पर खुद एक्टर ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा खुलासा किया है. एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने बताया कि वह फिल्म में सिर्फ भगवान राम ही नहीं, बल्कि भगवान परशुराम का किरदार भी निभा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि दोनों किरदारों का स्वभाव और व्यक्तित्व बिल्कुल अलग है, इसलिए उन्हें निभाना एक चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा. एक्टर ने अपनी तैयारी को लेकर बताया कि उन्होंने इन भूमिकाओं के लिए अपनी बॉडी लैंग्वेज, आवाज और भावनात्मक गहराई पर खास काम किया.

दो पार्ट्स में रिलीज होगी ‘रामायण’

निर्देशक नितेश तिवारी की यह फिल्म दो भागों में रिलीज की जाएगी. पहला पार्ट दिवाली के मौके पर रिलीज होने की योजना है, जबकि दूसरा पार्ट 2027 में सिनेमाघरों में आएगा.

रणबीर कपूर के लिए यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी और चुनौतीपूर्ण फिल्मों में से एक मानी जा रही है, जिसमें वह दो अलग-अलग किरदारों के जरिए दर्शकों को एक नया अनुभव देने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: रवि दुबे का बड़ा ब्रेक, 21 साल की मेहनत के बाद मिली ‘रामायण’ में अहम भूमिका

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola