ePaper

ईंजन की सीटी में मारो बम डोले...

Updated at : 15 Aug 2014 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
ईंजन की सीटी में मारो बम डोले...

मुंबई:सोनम कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म खूबसूरत को लेकर काफी उत्साहित हैं. इस फिल्‍म का एक गाना ‘ईंजन की सीटी’ लोगों के जुबान पर चढ चुका है. इस फिल्म के प्रमोशन में सोनम काफी व्यस्त हैं. इस सिलसिले में वे विभिन्न टीवी शो जैसे कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और एंटरटेनमेंट के लिए कुछ […]

विज्ञापन

मुंबई:सोनम कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म खूबसूरत को लेकर काफी उत्साहित हैं. इस फिल्‍म का एक गाना ‘ईंजन की सीटी’ लोगों के जुबान पर चढ चुका है. इस फिल्म के प्रमोशन में सोनम काफी व्यस्त हैं.

इस सिलसिले में वे विभिन्न टीवी शो जैसे कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा के सेट पर भी पहुंची. खबरों की माने तो इन सब काम को वे अपनी बैक की प्रॉब्लम के बावजूद अंजाम दे रही है.

डॉक्टर ने उन्हें बेड रेस्ट करने की सलाह दी है लेकिन सोनम अपने प्रोफेशनलिज्म की वजह से मान ही नहीं रही हैं. वे नहीं चाहतीं कि फिल्म के प्रमोशन पर इसका असर न पड़े इसलिए वे इन दिनों अपने डॉक्टर की देख-रेख में फिल्म प्रमोशन कर रही हैं. खूबसूरत 19 सितंबर को रिलीज होने जा रही है.

यूं तो सोनम को चाहने वालों का एक खास वर्ग हैं लेकिन उनके अभिनय के कायल हा वर्ग के लोग हैं. चाहे वह कॉमेडी रोल हो या गंभीर अपने किरदार में वे खुद को ढाल लेतीं हैं. अब देखना है कि उनकी यह फिल्‍म लोगों को कितनी पसंद आती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola