आमिर का मूड इस बार FULL NUDE

मुंबई:फिल्म पीके का अगला पोस्टर 20 अगस्त को जारी किया जायेगा. इस बात का एलान खुद आमिर खान ने किया है. फिल्म के पहले पोस्टर को लेकर बेशक आमिर की खूब आलोचनाएं हुई लेकिन बुधवार को मुंबई में एक किताब लॉन्च के मौके पर आमिर को देख कर कहीं से भी नहीं लगा कि उन्हें […]
मुंबई:फिल्म पीके का अगला पोस्टर 20 अगस्त को जारी किया जायेगा. इस बात का एलान खुद आमिर खान ने किया है. फिल्म के पहले पोस्टर को लेकर बेशक आमिर की खूब आलोचनाएं हुई लेकिन बुधवार को मुंबई में एक किताब लॉन्च के मौके पर आमिर को देख कर कहीं से भी नहीं लगा कि उन्हें इन आलोचनाओं से कोई फर्क भी पड़ता होगा.
उन्होंने इस कार्यक्रम में कहा कि इस बार का पोस्टर और बोल्ड होगा क्योंकि पीके के अगले पोस्टर में मेरे हाथ में ट्रांजिस्टर भी नहीं होगा.वहीं आमिर के पहले पोस्टर का विवाद बुधवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है जहां एक जनहित याचिका दायर कर फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने का अनुरोध किया है. पोस्टर में आमिर को नग्नावस्था में एक रेडियो के साथ खड़े हैं.
अखिल भारतीय मानवाधिकार व सामाजिक न्याय मोरचा की जनहित याचिका पर शीर्ष अदालत गुरुवार को सुनवाई करेगी.इस पोस्टर के बाद आमिर ने अपने ट्विटर अकाउंट में एक मोशन पोस्टर भी जारी किया जिसमें वे भोजपुरी में कहते दिख रहे हैं अईसे टूकूर टूकूर का देख रहा है हम पीके हैं पीके….
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




