Laal Singh Chaddha: आमिर खान ने करीना कपूर को खास अंदाज में विश किया वैलेंटाइंस डे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबईः अभिनेता आमिर खान ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में अभिनेत्री करीना कपूर खान का फर्स्ट लुक साझा किया. ‘लाल सिंह चड्ढा’ टॉम हैंक्स की 1994 में आई फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ की आधिकारिक रीमेक है. इसका निर्देशन अद्वैत चंदन कर रहे हैं. करीना फिल्म में मुख्य नायिका का किरदार निभा रही हैं. आमिर […]
विज्ञापन
मुंबईः अभिनेता आमिर खान ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में अभिनेत्री करीना कपूर खान का फर्स्ट लुक साझा किया. ‘लाल सिंह चड्ढा’ टॉम हैंक्स की 1994 में आई फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ की आधिकारिक रीमेक है. इसका निर्देशन अद्वैत चंदन कर रहे हैं. करीना फिल्म में मुख्य नायिका का किरदार निभा रही हैं.
आमिर ने सोशल मीडिया पर करीना का फर्स्ट लुक साझा किया. तस्वीर के साथ अभिनेता ने लिखा, ‘पा लेने की बेचैनी और खो देने का डर… बस इतना सा है, जिंदगी का सफर. हैप्पी वैलेंटाइंस डे करीना. काश, मैं हर फिल्म में आपके साथ रोमांस कर सकता. आमिर (54) ने पिछले साल मार्च में अपने जन्मदिन के दिन इस फिल्म की घोषणा की थी.
नवंबर में अभिनेता ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक जारी किया था जिसमें वह एक ट्रेन में बैठे हुए दिख रहे थे और उनके चेहरे मासूमियत भरी मुस्कान थी. उनके सिर पर पगड़ी और बड़ी सी दाढ़ी थी. ‘लाल सिंह चड्ढा’ के अलावा करीना इरफान खान की ‘अंग्रेजी मीडियम’ में भी दिखाई देंगी. उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ‘गुड न्यूज’ थी. ‘लाल सिंह चड्ढा’ 2020 में क्रिसमस पर रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










