ePaper

अजय-करीना इन दिनों बैंगलोर में कर रहें...

Updated at : 08 Aug 2014 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
अजय-करीना इन दिनों बैंगलोर में कर रहें...

रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्‍म ‘सिंघम रिटर्न्‍स’ के प्रमोशन के लिए करीना कपूर खान और अजय देवगन इनदिनों बैंगलोर में है. करीना और अजय ने बैंगलोर के इंस्‍टी्च्‍यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी के कई स्‍टूडेंटस से बातचीत की. इसके अलावा उन्‍होंने होटल में प्रेसवार्ता का आयोजन किया और पत्रकारों से फिल्‍म के बारे में बातचीत की. ‘सिंघम रिटर्न्‍स’ […]

विज्ञापन

रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्‍म ‘सिंघम रिटर्न्‍स’ के प्रमोशन के लिए करीना कपूर खान और अजय देवगन इनदिनों बैंगलोर में है. करीना और अजय ने बैंगलोर के इंस्‍टी्च्‍यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी के कई स्‍टूडेंटस से बातचीत की. इसके अलावा उन्‍होंने होटल में प्रेसवार्ता का आयोजन किया और पत्रकारों से फिल्‍म के बारे में बातचीत की.

‘सिंघम रिटर्न्‍स’ 2011 के फिल्‍म ‘सिंघम’ की सीक्‍वल है. सिंघम में अभिनेत्री काजल अग्रवाल लीड रोल में थी वहीं सिंघम रिटर्न्‍स में करीना कपूर खान लीड रोल में है.

रोहित शेट्टी की फिल्‍म ‘फूल और कांटे’ से अजय देवगन ने अपने करियर की शुरूआत की थी. अजय ने एक इंटरव्‍यू के दौरान बताया‍ कि,’ रोहित के साथ काम करे बहुत अच्‍छा लगा. रोहित दर्शकों को ध्‍यान में रखकर फिल्‍में बनाते है.’

‘सिंघम रिटर्न्‍स’ को लेकर रोहित खासा उत्‍साहित है. फिल्‍म में भ्रष्‍टाचार के कई मुद्दों को फोकस किया गया है. अजय देवगन एक पुलिसवाले की भूमिका में नजर आएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola