जानिए क्यों आलिया संग फिल्म नहीं करेंगे गोविंदा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Aug 2014 4:07 PM
बॉलीवुड के जाने माने एक्टर गोविंदा और नवोदित अभिनेत्री आलिया भट्ट के एक साथ फिल्म में बाप बेटी के रोल में नजर आनेवाले थे. लेकिन हाल में आई खबर के अनुसार गोविंदा ने इस फिल्म को करने से इनकर कर दिया है.क्वीन मूवी से नाम कमाने वाले डायरेक्टर विकास बहल पिछले साल अपनी फिल्म के […]
बॉलीवुड के जाने माने एक्टर गोविंदा और नवोदित अभिनेत्री आलिया भट्ट के एक साथ फिल्म में बाप बेटी के रोल में नजर आनेवाले थे. लेकिन हाल में आई खबर के अनुसार गोविंदा ने इस फिल्म को करने से इनकर कर दिया है.क्वीन मूवी से नाम कमाने वाले डायरेक्टर विकास बहल पिछले साल अपनी फिल्म के लिए सुपरस्टार गोविंदा को चुलबुली आलिया के पिता के रोल में बड़े पर्दे पर दिखाना चाहते थे.
यहां तक की फिल्म का नाम भी कुछ हद तक ‘शानदार’ तय हो चुका था. मगर गोविंदा ने इस फिल्म से किनारा कर लिया.
गोंविदा के फैसले का कारण यह माना जा रहा है कि फिल्म के साइनिंग एमाउंट के कारण ही गोविदा ने यह फिल्म छोड़ी है. डायरेक्टर के साथ एग्रीमेंट में जो रकम तय हुई थी, वह न मिलने पर गोविदां ने यह कदम उठाया.
हालांकि इस बात पर ना ही डायरेक्टर और ना ही गोविंदा ने कोई स्टेटमेंट दी है. क्वीन के बाद विकास बहल की यह दूसरी फिल्म है जिसमें आलिया भट्ट और शाहिद कपूर एक साथ नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग ही यूरोप में की जाएगी. फिलहाल शाहिद इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘हैदर’ को लेकर खासा चर्चे में है. शाहिद को लुक फिल्म में सबको लुभा रहें है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










