ePaper

आमिर खान ने की थी अक्षय कुमार से ये रिक्‍वेस्‍ट, मान गये ''खिलाड़ी कुमार''

Updated at : 27 Jan 2020 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
आमिर खान ने की थी अक्षय कुमार से ये रिक्‍वेस्‍ट, मान गये ''खिलाड़ी कुमार''

मुंबई : आमिर खान ने अक्षय कुमार और प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला को फिल्‍म ‘बच्‍चन पांडे’ की रिलीज डेट आगे बढ़ाने के लिए दिल धन्‍यवाद दिया है. दरअसल आमिर खान की फिल्‍म लाल सिंह चड्ढा अक्षय कुमार की फिल्‍म बच्‍चन पांडे से बॉक्‍स ऑफिस पर भिड़ने वाली थी. हालांकि अब ऐसा नहीं होगा. बच्‍चन पांडे पहले […]

विज्ञापन

मुंबई : आमिर खान ने अक्षय कुमार और प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला को फिल्‍म ‘बच्‍चन पांडे’ की रिलीज डेट आगे बढ़ाने के लिए दिल धन्‍यवाद दिया है. दरअसल आमिर खान की फिल्‍म लाल सिंह चड्ढा अक्षय कुमार की फिल्‍म बच्‍चन पांडे से बॉक्‍स ऑफिस पर भिड़ने वाली थी. हालांकि अब ऐसा नहीं होगा.

https://twitter.com/aamir_khan/status/1221666654213398528?ref_src=twsrc%5Etfw

बच्‍चन पांडे पहले लाल सिंह चड्ढा के साथ क्रिसमस के मौके पर रिलीज होनेवाली थी. आमिर इस क्‍लैश से बचना चाहते थे. उन्‍होंने अक्षय और साजिद नाडियावाला से रिक्‍वेस्‍ट की थी कि वह अपनी फिल्‍म की रिलीज डेट बदल दें.

आमिर ने ट्वीट किया,’ कभी-कभी बातचीत से सब हो जाता है. मेरे दोस्‍त अक्षय कुमार और साजिद नाडियावाला का शुक्रिया कि उन्‍होंने मेरी रिक्‍वेस्‍ट पर दरियादिली दिखाते हुए अपनी फिल्‍म बच्‍चन पांडे की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है. मैं फिल्‍म के लिए उन्‍हें शुभकामनायें देता हूं.’

आमिर के ट्वीट पर रिप्‍लाई करते हुए अक्षय ने लिखा,’ कोई बात नहीं आमिर खान. हम सभी यहां दोस्‍त हैं. पेश है नया लुक और रिलीज डेट. 22 जनवरी को बच्‍चन पांडे के साथ लीड रोल में आ रहा हूं.’

बता दें कि लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के आपोजिट करीना कपूर खान हैं. वहीं बच्‍चन पांडे में अक्षय कुमार के आपोजिट कृति सैनन लीड रोल में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola