ePaper

आज से हंसाने आ रहा है ''एंटरटेनमेंट''

Updated at : 08 Aug 2014 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
आज से हंसाने आ रहा है  ''एंटरटेनमेंट''

मुंबई:अक्षय कुमार की फिल्‍म ‘एंटरटेनमेंट’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. यह एक कॉमेडी फिल्‍म है जिसमें उनके साथ तमन्ना भाटिया नजर आयेंगी. फिल्‍म के गाने लोगों की जुबान पर पहले ही चढ चुके हैं. देखें तस्‍वीरें… फिल्म का ट्रेलर पहले ही हिट हो चुका है. इसके डायलॉग लोगों को काफी पसंद आ […]

विज्ञापन

मुंबई:अक्षय कुमार की फिल्‍म ‘एंटरटेनमेंट’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. यह एक कॉमेडी फिल्‍म है जिसमें उनके साथ तमन्ना भाटिया नजर आयेंगी. फिल्‍म के गाने लोगों की जुबान पर पहले ही चढ चुके हैं. देखें तस्‍वीरें…

फिल्म का ट्रेलर पहले ही हिट हो चुका है. इसके डायलॉग लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं. फिल्म के तीन ऐसे डायलॉग हैं जो युवा जुमले में इस्तेमाल करने लगे हैं भागा तो कुत्ता भागी तो कुतिया पैसे दिये हैं कुत्तों ने तो बसंती क्यों नहीं नाचेगी और जैसी करनी वैसी ममता कुलकर्णी….

वैसे तो अक्षय बहुत सी कॉमेडी फिल्‍म कर चुके हैं जिनमें से कुछ को लोगों ने सराहा तो कुछ को लागों ने नकार दिया. इसके प्रमोशन के सिलसिले में एक टीवी चैनल में पहुंचे अक्षय ने खुलासा किया कि वह उनकी पहली फिल्म सौगंध के पहले वे फिल्‍म आग में एक छोटा सा रोल कर चुके हैं.

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षय और तमन्ना ने मीडिया से अपने किरदारों के बारे में बताते हुए शूटिंग के अनुभवों को साझा किया. तमन्ना ने बताया कि किस तरह अक्षय उन्हें शूट के दौरान हंसाते रहते थे.

‘एंटरटेनमेंट’ में तमन्ना भाटिया, मिथुन चक्रवर्ती, कृष्णा अभिषेक, जॉनी लीवर, प्रकाश राज, सोनू सूद जैसे कलाकार भी नजर आएंगे जिनके अभिनय के दीवाने लोग हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola