मलाइका ने शेयर की अर्जुन संग रोमांटिक फोटो, एक्टर की चाची ने किया ऐसे रिएक्ट

पूरा देश नये साल (New Year 2020) के जश्न में डूबा है. बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने अपने अंदाज में न्यू ईयर सेलीब्रेट कर रहे हैं. अब मलाइका अरोड़ा की एक तसवीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तसवीर वह अर्जुन कपूर संग नजर आ रही हैं. मलाइका अपने फोटोज और वीडियोज […]
पूरा देश नये साल (New Year 2020) के जश्न में डूबा है. बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने अपने अंदाज में न्यू ईयर सेलीब्रेट कर रहे हैं. अब मलाइका अरोड़ा की एक तसवीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तसवीर वह अर्जुन कपूर संग नजर आ रही हैं. मलाइका अपने फोटोज और वीडियोज के अलावा अपने अंदाज को लेकर भी जानी जाती हैं.
इस तसवीर में मलाइका, अर्जुन कपूर को किस करती नजर आ रही हैं. उनकी इस फोटो ने लोगों का खूब ध्यान खींचा है. फैंस इस तसवीर पर जमकर रियेक्ट कर रहे हैं. नये साल पर अभिनेत्री ने यह फोटो शेयर कर सबको हैरान कर दिया है.
मलाइका ने इस तसवीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और शानदार कैप्शन भी लिखा है. अभिनेत्री ने लिखा,’ "सूरज, तारे, रोशनी और ढेरों खुशियां….2020." इस तसवीर में दोनों स्टार्स जबरदस्त लग रहे हैं. इस तसवीर पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं.
इस तसवीर पर अर्जुन कपूर की चाची महीप कपूर ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने हार्ट शेप और स्माइली इमोजी के साथ रिएक्शन दिया है. इससे पहले भी मलाइका ने एक तसवीर शेयर की थी जिसमें वह अपनी बहन अमृता अरोड़ा और बाकी दोस्तों के साथ नजर आ रही थीं.
बता दें कि पिछले काफी दिनों से मलाइका और अर्जुन कपूर के अफेयर की खबर सुर्खियों में बनी हुईं. दोनों की शादी की खबरों ने भी जोर पकड़ा है. हालांकि दोनों स्टार्स की तरफ से इसे लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










