PHOTOS : विराट-अनुष्‍का ने इन सेलेब्‍स के साथ स्विजरलैंड में यूं मनाया न्‍यू ईयर

Updated:
विज्ञापन
PHOTOS : विराट-अनुष्‍का ने इन सेलेब्‍स के साथ स्विजरलैंड में यूं मनाया न्‍यू ईयर

विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा ने नये साल 2020 (New Year 2020) का स्‍वागत बॉलीवुड सितारों करीना कपूर, सैफ अली खान, वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ स्विजरलैंड में किया. अनुष्‍का ने सोशल मीडिया इंस्‍टाग्राम पर एक तसवीर पोस्‍ट की है और फैंस को न्‍यू ईयर विश किया है. इससे पहले अनुष्‍का […]

विज्ञापन

विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा ने नये साल 2020 (New Year 2020) का स्‍वागत बॉलीवुड सितारों करीना कपूर, सैफ अली खान, वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ स्विजरलैंड में किया. अनुष्‍का ने सोशल मीडिया इंस्‍टाग्राम पर एक तसवीर पोस्‍ट की है और फैंस को न्‍यू ईयर विश किया है.

इससे पहले अनुष्‍का और विराट ने एक वीडिया पोस्‍ट कर सभी को न्‍यू ईयर विश किया था. विराट अपने बिजी शेड्यूल में से वक्‍त चुराकर फिलहाल पत्‍नी अनुष्‍का शर्मा के साथ पिछले कुछ दिनों से वेकेशन पर हैं.

बता दें कि पिछले कुछ समय से करीना अपने पति सैफ, बेटे तैमूर और बहन करिश्‍मा कपूर के साथ वेकेशन पर स्विजरलैंड में हैं. करिश्‍मा ने कई खूबसूरत तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है.

वहीं वरुण भी अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ स्विजरलैंड में हैं. विराट-अनुष्‍का ने इससे पहले भी वरुण और नताशा के साथ एक तसवीर साझा की थी. यह कहना गलत नहीं होगा कि सेलेब्‍स जमकर न्‍यू ईयर को अपनी फैमिली के साथ इंज्‍वॉय कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola