ePaper

CAA protests: प्रियंका चोपड़ा भी छात्रों के समर्थन में, ट्वीट कर कह दी ये बात

Updated at : 19 Dec 2019 2:11 PM (IST)
विज्ञापन
CAA protests: प्रियंका चोपड़ा भी छात्रों के समर्थन में, ट्वीट कर कह दी ये बात

मुंबई : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर गुरुवार को कहा कि एक फलते-फूलते लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा ‘गलत’ है. संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई की निंदा कई बॉलीवुड […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर गुरुवार को कहा कि एक फलते-फूलते लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा ‘गलत’ है. संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई की निंदा कई बॉलीवुड हस्तियों ने की है.

छात्रों का प्रदर्शन हिंसक होने के बाद पुलिस जामिया मिल्लिया इस्लामिया परिसर में घुस आई थी.

प्रियंका ने ट्विटर पर कहा कि प्रत्येक बच्चे के लिए शिक्षा हमारा सपना है. शिक्षा ही है जो उन्हें स्वतंत्र रूप से सोचने को सशक्त करती है. हमने अपनी परवरिश में उन्हें आवाज उठाना सिखाया है.

अभिनेत्री ने कहा कि एक फलते-फूलते लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाने पर हिंसा होना गलत है. प्रत्येक आवाज महत्व रखती है और प्रत्येक आवाज बदलते भारत के लिए काम करेगी.

विश्वविद्यालय परिसरों में छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर अभिनेता फरहान अख्तर, रितिक रोशन, मोहम्मद जीशान अयूब, परिणीति चोपड़ा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरिष्ठ पटकथा लेखक जावेद अख्तर, फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज और अनुराग कश्यप एवं हॉलीवुड अभिनेता जॉन क्यूसैक ने युवाओं के साथ एकजुटता जाहिर की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola