ePaper

ऑस्‍कर की रेस से बाहर हुई गली ब्‍वॉय, फैंस निराश

Updated at : 17 Dec 2019 11:24 AM (IST)
विज्ञापन
ऑस्‍कर की रेस से बाहर हुई गली ब्‍वॉय, फैंस निराश

निर्देशक जोया अख्तर की फिल्‍म ‘गली ब्‍वॉय’ की इस साल ऑस्‍कर अवॉर्ड में बेस्‍ट इंटरनेशनल फीचर फिल्‍म के लिए भारत की तरफ से ऑफिशियल इंट्री की थी. लेकिन मंगलवार को जारी लिस्‍ट के अनुसार ‘गली ब्‍वॉय’ अब रेस से बाहर हो गई है. 92वें अकेडमी अवॉर्ड्स की दस फिल्‍मों की जारी की गई लिस्‍ट में […]

विज्ञापन

निर्देशक जोया अख्तर की फिल्‍म ‘गली ब्‍वॉय’ की इस साल ऑस्‍कर अवॉर्ड में बेस्‍ट इंटरनेशनल फीचर फिल्‍म के लिए भारत की तरफ से ऑफिशियल इंट्री की थी. लेकिन मंगलवार को जारी लिस्‍ट के अनुसार ‘गली ब्‍वॉय’ अब रेस से बाहर हो गई है. 92वें अकेडमी अवॉर्ड्स की दस फिल्‍मों की जारी की गई लिस्‍ट में गली ब्‍वॉय का नाम शामिल नहीं है.

गली ब्‍वॉय में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की ताजा कैमेस्‍ट्री नजर आई थी. रणवीर ने एक स्‍ट्रीट डांसर का किरदार निभाया था, वहीं आलिया उनकी प्रेमिका के किरदार में दिखीं थीं. फिल्‍म में सिद्धांत चतुर्वेदी और कल्कि कोचलीन भी मुख्‍य भूमिका में दिखे थे.

इस फिल्‍म को दर्शकों को खूब प्‍यार मिला था. इसके बाद फिल्‍म को अकेडमी अवार्ड्स के लिए भी भेजा गया. फैंस इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित थे. हालां‍कि अब इस फिल्‍म के रेस से बाहर होने से फैंस मायूस हो गये हैं. बता दें कि इस कैटेगरी में 91 फिल्‍मों को शॉर्ट लिस्‍ट किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola