लड़की को घूर रहे थे कार्तिक आर्यन, आया गुस्सा और फिर... VIDEO
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2019 10:23 AM
कार्तिक आर्यन इनदिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ की सक्सेस इंज्वॉय कर रहे हैं. फिल्म में वह अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर संग रोमांस करते दिखे थे. हाल ही में कार्तिक ने स्टार स्क्रीन अवॉर्ड में एंकरिंग की थी और जबरदस्त सुर्खियों बटोरी थी. अभिनेता सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं. […]
कार्तिक आर्यन इनदिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ की सक्सेस इंज्वॉय कर रहे हैं. फिल्म में वह अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर संग रोमांस करते दिखे थे. हाल ही में कार्तिक ने स्टार स्क्रीन अवॉर्ड में एंकरिंग की थी और जबरदस्त सुर्खियों बटोरी थी. अभिनेता सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं.
अब कार्तिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है. इस टिकटॉक वीडियो को खुद को कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. फैंस इस पर जमकर रियेक्ट कर रहे हैं.
इस वीडियो में अभिनेता एक लड़की को चश्मा पहनकर घूर रहे हैं. लड़की फोन चला रही है. वह कुछ देर कार्तिक को इग्नोर करती है. कार्तिक उसे लगातार घूरते रहते हैं. इसके बाद गुस्से में लड़की कार्तिक की तरफ जाने लगती है और एक दूसरा लड़का आकर उसे रोक देता है और कहता है कि यह देख नहीं सकता.
https://www.instagram.com/p/B59x1v0pKiX/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
यह जानकर लड़की वहां से चली जाती है और कार्तिक पिटाई से बच जाते हैं. इसके बाद कार्तिक अपना चश्मा उतारते हैं और आंख मारते हैं.
कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, कार्तिक आर्यन की आनेवाली फिल्म ‘लव आज कल 2’ है जिसमें उनके आपोजिट सारा अली खान नजर आयेंगी. इसके अलावा कार्तिक आर्यन ‘दोस्ताना 2’ और भूल भुलैय्या 2 में दिखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










