ePaper

तापसी के पहले प्यार ने बोर्ड एक्जाम के कारण किया था ब्रेकअप!

Updated at : 07 Dec 2019 12:12 PM (IST)
विज्ञापन
तापसी के पहले प्यार ने बोर्ड एक्जाम के कारण किया था ब्रेकअप!

तापसी पन्नू ने कोलकाता में एक कार्यक्रम में सेक्स और लव पर बातचीत की. साथ ही उन्होंने अपने फर्स्ट लव के बारे में भी बताया. प्रोग्राम में तापसी से पूछा गया कि बुरा सेक्स हो लेकिन बहुत सारा प्यार हो या फिर अच्छा सेक्स और प्यार ना हो दोनों में से आप क्या चुनेंगी? इस […]

विज्ञापन

तापसी पन्नू ने कोलकाता में एक कार्यक्रम में सेक्स और लव पर बातचीत की. साथ ही उन्होंने अपने फर्स्ट लव के बारे में भी बताया. प्रोग्राम में तापसी से पूछा गया कि बुरा सेक्स हो लेकिन बहुत सारा प्यार हो या फिर अच्छा सेक्स और प्यार ना हो दोनों में से आप क्या चुनेंगी?

इस सवाल पर तापसी ने कहा- मेरे लिए सेक्स और प्यार दोनों अलग-अलग नहीं हैं. अच्छा प्यार ही अच्छा सेक्स दे सकता है. मेरे लिए वर्ना वो नहीं होगा. फिर भले ही आप मुझे ओल्ड स्कूल की कहें. आगे तापसी ने बताया कि प्यार उनके लिए शर्तहीन है.

तापसी ने कहा- ‘मैं जब नौंवी क्लास में थी तो मुझे एक लड़का पसंद था. हम मिलते थे. बातें करते थे. कुछ दिनों बाद उसने आना बंद कर दिया. मुझे लगा पता नहीं अचानक से क्या हो गया.’ ‘तो उसने अपने एक दोस्त के जरिए एक मैसेज मुझे दिया कि वो अपने दसवीं बोर्ड के एग्जाम्स की तैयारियों पर फोकस करना चाहता है. इसलिए हमें ये रिलेशनशिप खत्म कर देनी चाहिए.

मुझे समझ नहीं आया कि क्या हो गया. मैं कहां उसे डिस्टर्ब कर रही हूं. तब तो मोबइल फोन भी नहीं हुआ करते थे. मैंने अपने घर के पीछे वाले पीसीओ से उसे कॉल किया. पर उसने फोन नहीं उठाया. मैं उस वक्त बहुत बहुत रोई. उसके बाद मैंने ये सोच लिया था कि कोई भी लड़का इस तरह से मेरा दिल नहीं दुखाएगा.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola