निक जोनास को डेट करना चाहती हैं भूमि पेडनेकर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2019 8:51 AM
भूमि पेडनेकर इनदिनों अपनी फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. फिल्म 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. भूमि सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और उनकी काफी लंबी फैन फॉलोइंग भी हैं. हाल ही में अभिनेता कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के साथ एक टीवी शो को […]
भूमि पेडनेकर इनदिनों अपनी फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. फिल्म 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. भूमि सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और उनकी काफी लंबी फैन फॉलोइंग भी हैं.
हाल ही में अभिनेता कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के साथ एक टीवी शो को दिये गये इंटरव्यू में जब भूमि से पूछा गया कि वह किस सिलेब्रिटी को स्टॉक करना पसंद करती हैं तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया पर स्टॉक करती हैं.
भूमि का मानना है कि प्रियंका शानदार तरीके से अपनी जिंदगी जीती हैं. इससे पहले करण जौहर के चैट शो पर भूमि ने कहा था कि वह प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को भी काफी पसंद करती हैं और अगर उन्हें किसी और के बॉयफ्रेंड या पति को डेट करने का अवसर मिले तो वह प्रियंका चोपड़ा के पति निक ही होंगे क्योंकि वह अपने आप में एक बड़ी सनसनी हैं.
बता दें कि मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ 6 दिसंबर को थिअटर्स में रिलीज होगी. इस फिल्म के अलावा भूमि, करण जौहर की पीरिड ड्रामा मल्टी-स्टारर फिल्म ‘तख्त’ में भी नजर आने वाली हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










