ePaper

अब अमेरिका,ब्रिटेन में भी हो सकती है केबीसी की शूटिंग?

Updated at : 04 Aug 2014 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
अब अमेरिका,ब्रिटेन में भी हो सकती है केबीसी की शूटिंग?

मुंबई: भारत के साथ-साथ अब अमेरिका और ब्रिटेन में भी केबीसी की शूटिंग हो सकती है. सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने संकेत दिये हैं कि गुजरात के सूरत में शूट होने के बाद ‘कौन बनेगा करोडपति 8’ की शूटिंग विदेश में हो सकती हैं. मुंबई से बाहर पहली बार इस गेम शो की शूटिंग के बाद […]

विज्ञापन

मुंबई: भारत के साथ-साथ अब अमेरिका और ब्रिटेन में भी केबीसी की शूटिंग हो सकती है. सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने संकेत दिये हैं कि गुजरात के सूरत में शूट होने के बाद ‘कौन बनेगा करोडपति 8’ की शूटिंग विदेश में हो सकती हैं.

मुंबई से बाहर पहली बार इस गेम शो की शूटिंग के बाद बच्चन ने कहा कि इस शो को किसी वैश्विक मंच पर ले जाने की बातचीत चल रही है.बच्चन ने अपने ‘ब्लाग’ पर लिखा कि :इस शो को: अन्य शहरों में भी ले जाने की इच्छा और योजना है.

उन्होंने कहा कि मैंने पश्चिम एशिया, ब्रिटेन और अमेरिका के बारे में कुछ चर्चा सुनी है लेकिन ये बातें केवल सुनी हुई बातें भी साबित हो सकती हैं.

पिछले दिनों हुए केबीसी-8 के शूटिंग में कॉमेडियन कपिल और बिग बी ने जमकर मस्‍ती की थी.अब इसकी शूटिंग विदेशों में भी की जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola