अब कन्नड फिल्म में ''ठुमके'' लगाएगी ''हॉट सनी लियोन''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2014 3:04 PM
पोर्न स्टार सनी लियोन ने तमिल और तेलुगू फिल्म के अलावा पिछले दिनों कन्नड फिल्म ‘डीके’ में आइटम नंबर की शूटिंग की. फिल्म का यह गीत ‘सेशम्मा- सेशम्मा’ लोकगीत पर आधारित गाना है. फिल्म का निर्देशन उदया प्रकाश ने किया है. वहीं प्रेम लीड रोल में है. फिल्म के करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया […]
पोर्न स्टार सनी लियोन ने तमिल और तेलुगू फिल्म के अलावा पिछले दिनों कन्नड फिल्म ‘डीके’ में आइटम नंबर की शूटिंग की. फिल्म का यह गीत ‘सेशम्मा- सेशम्मा’ लोकगीत पर आधारित गाना है. फिल्म का निर्देशन उदया प्रकाश ने किया है. वहीं प्रेम लीड रोल में है.
फिल्म के करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि,’ तीन दिनों में इस गाने की शुटिंग पूरी की गई है. आज यानि (4 अगस्त) को यह शूटिंग पुरी तरह से कंप्लीट कर ली गई है. यह डांस लोकगीत पर आधरित है. इस गाने में दर्शक सनी लियोन को बेहद पसंद करेंगे.’
सूत्रों के अनुसार,’ इस गाने की शूटिंग गुप्त रखी गई थी क्योंकि फिर सनी को देखने के लिए दर्शकों की भीड लग जाती.’
सनी ने ही पिछले ही दिनों तमिल फिल्म के खास गाने में दिखाई दी थी. इसके अलावा भी उन्होंने तेलुगु फिल्म में आइटम नंबर किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










