ePaper

सच्ची कहानी पर है आधारित फिल्म ‘होटल मुंबई’

Updated at : 14 Nov 2019 10:10 AM (IST)
विज्ञापन
सच्ची कहानी पर है आधारित फिल्म ‘होटल मुंबई’

फिल्म ‘होटल मुंबई’ की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है. इस फिल्म में अनुपम खेर ने अहम किरदार निभाया है. 29 नवंबर को रिलीज होनी वाली यह फिल्म भारत में तीन से चार भाषाओं में रिलीज होगी. यह फिल्म मुंबई स्थित होटल ताज में हुए हमले पर आधारित हैं. जिसे 26 /11 के नाम […]

विज्ञापन

फिल्म ‘होटल मुंबई’ की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है. इस फिल्म में अनुपम खेर ने अहम किरदार निभाया है. 29 नवंबर को रिलीज होनी वाली यह फिल्म भारत में तीन से चार भाषाओं में रिलीज होगी.

यह फिल्म मुंबई स्थित होटल ताज में हुए हमले पर आधारित हैं. जिसे 26 /11 के नाम से जाना जाता है. फिल्म में देव पटेल, अनुपम खेर, आर्मी हैमर और नाजनीन बोनादी जैसे कलाकार हैं. फिल्म के निर्माता एंथनी मारस ने फिल्म को लेकर कहा कि, फिल्म को लेकर काफी मेहनत की गयी है.

इस फिल्म को बनाने के लिए काफी चीजों पर रिसर्च करना पड़ा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह फिल्म 29 नवंबर 2019 को पर्दे पर देखने को मिलेगी. हालांकि इससे पहले भी मुंबई के ताज होटल पर कई फिल्में बन चुकी हैं, लेकिन इस बार कुछ अलग तरीके से फिल्म को दिखाने की कोशिश की गयी है.

फिल्म के डायरेक्ट और लेखक मारस ने फिल्म से पहले कई वीडियो देखा और कुछ ऐसे लोग जो इस घटना के शिकार हो चुके हैं उनसे बातचीत की जिसके बाद उन्होंने फिल्म बनाने का फैसला लिया. इस फिल्म के बारे में निर्देशक का कहना है कि होटल मुंबई एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म नहीं है, बल्कि उससे भी अधिक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola