ePaper

ट्रोलर्स से आहत भूमि पेडनेकर, बोलीं - कलाकार की शारीरीक बनावट और रंग...

Updated at : 08 Nov 2019 9:37 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रोलर्स से आहत भूमि पेडनेकर, बोलीं - कलाकार की शारीरीक बनावट और रंग...

मुंबई : अभिनेत्री भूमि पेडनेकर परंपरागत छवि से अलग भूमिकाएं निभाने पर खुद को ‘ट्रोल’ किए जाने से आहत हैं. उनका कहना है कि लोगों ने कभी फिल्म ‘सांड की आंख’ में उम्रदराज महिला के किरदार तो कभी फिल्म ‘बाला’ में सांवली त्वचा वाली महिला का किरदार निभाने के लिए सालभर उन्हें ट्रोल किया है. […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेत्री भूमि पेडनेकर परंपरागत छवि से अलग भूमिकाएं निभाने पर खुद को ‘ट्रोल’ किए जाने से आहत हैं. उनका कहना है कि लोगों ने कभी फिल्म ‘सांड की आंख’ में उम्रदराज महिला के किरदार तो कभी फिल्म ‘बाला’ में सांवली त्वचा वाली महिला का किरदार निभाने के लिए सालभर उन्हें ट्रोल किया है.

भूमि ने कहा, ‘कलाकार की शारीरिक बनावट या रंग उसका किरदार तय करे, यह जरूरी नहीं है. मैं एक अभिनेत्री हूं और अलग-अलग किरदार निभाना मेरा काम है. उन्होंने ट्रोल करने वालों की इस सलाह कि उन्हें ‘दम लग के हइसा’ नहीं करनी चाहिए थी क्योंकि उसके लिए उन्हें 30 किलो वजन बढ़ाना पड़ा, पर कहा, ‘‘ऐसे तो मुझे बहुत सारी फिल्में नहीं करनी चाहिए थीं.’

भूमि ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘आप फिल्म देखिए, अगर आपको समस्या है तो मेरे काम पर टिपण्णी करें, न कि मेरे चुने हुए किरदारों पर. मैं ऐसे किरदार चुनना बंद नहीं करूंगी.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola