''पति पत्नी और वो'' के निर्माण को लेकर सचेत रहे हैं निर्माता: भूमि पेडनेकर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2019 9:15 AM
मुंबई : अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने सोमवार को कहा कि "पति पत्नी और वो" के निर्माता इस बात को लेकर बेहद सचेत रहे हैं कि कहीं यह फिल्म लैंगिकतावादी और निराधार न बन जाए. मुदस्सर अजीज निर्देशित यह फिल्म 1978 में इसी नाम से आई फिल्म का रीमेक है. फिल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या […]
मुंबई : अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने सोमवार को कहा कि "पति पत्नी और वो" के निर्माता इस बात को लेकर बेहद सचेत रहे हैं कि कहीं यह फिल्म लैंगिकतावादी और निराधार न बन जाए. मुदस्सर अजीज निर्देशित यह फिल्म 1978 में इसी नाम से आई फिल्म का रीमेक है. फिल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे भी अभिनय करते नजर आएंगे. पिछली फिल्म में संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर ने अभिनय किया था. फिल्म का ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है.
भूमि ने कहा कि जब उन्होंने फिल्म की पटकथा पढ़ी तो इसके लैंगिक पहलुओं को लेकर उनकी सारी शंकाएं दूर हो गईं. उन्होंने कहा कि परिस्थितियों की वजह से उत्पन्न होने वाले हास्य के कारण यह एक कॉमेडी फिल्म है लेकिन मनगढ़ंत नहीं है.’
उन्होंने आगे कहा,’ यह दोनों लिंगों के सशक्तिकरण से जुड़ी है. मुझे लगता है कि निर्माता इस बात को लेकर सचेत रहे हैं कि यह लैंगिकतावादी और निराधार फिल्म न बन जाए.’ भूमि ने कहा कि "पति पत्नी और वो" लैंगिकतावाद पर आधारित फिल्म नहीं है. फिल्म छह दिसंबर को रिलीज होनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










