बॉलीवुड स्टारर्स ने भी कहा ''हैप्पी फ्रेंडशिप डे''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Aug 2014 4:21 PM
आज फ्रेंडशिप डे है. सभी अपने-अपने दोस्तों को विश कर रहें है. हर किसी के लिए अपना दोस्त बहुत खास होता है. अपनी हर फीलिंग को हम अपने दोस्त के साथ शेयर करते है.ऐसे में हमारे कुछ बॉलीवुड स्टारर्स ने सभी को फ्रेंडशिप डे विश किया है. अपने हाव-भाव, डांस से सबको अपना दिवाना बनाने […]
आज फ्रेंडशिप डे है. सभी अपने-अपने दोस्तों को विश कर रहें है. हर किसी के लिए अपना दोस्त बहुत खास होता है. अपनी हर फीलिंग को हम अपने दोस्त के साथ शेयर करते है.ऐसे में हमारे कुछ बॉलीवुड स्टारर्स ने सभी को फ्रेंडशिप डे विश किया है. अपने हाव-भाव, डांस से सबको अपना दिवाना बनाने वाली माधुरी दीक्षित नेने ने फ्रेंडशिप डे को लेकर ट्वीट किया है ‘ हैप्पी फ्रेंडशिप डे. हर दिन फ्रेंडशिप डे की तरह ही होता है क्योंकि दोस्त हमेश हमारे साथ होते है.’
.jpg&w=3840&q=75)
बिग बी यानि आमिताभ बच्चन ने भी अपने दोस्तों, अपने प्रशंसकों को फ्रेंडशिप डे कहा है. उन्होंने ट्विटर के माध्यम से शेयर किया है और लिखा है कि हर दिन फ्रेंडशिप डे होता है. एक बार जो हमारा सच्चा दोस्त बन जाये वो हमेशा हमारा दोस्त रहता है.
.jpg&w=3840&q=75)
ब्लैक ब्यूटी बिपाशा बसु ने अपने दोस्तों के लिए अपना पूरा दिन फ्रेंडशिप डे को डैडीकेट किया है. उन्होंने लिखा है इस खूबसूरत रिलेशन के लिए मेरा पूरा दिन समर्पित है. वाकई में बिपाशा बसु अपने फैंस से बहुत प्यार करती है. पुरा दिन आज बिपाशा ने अपने दोस्ती के लिए समर्पित कर दिया.

‘भाग मिल्खा भाग’ में बहन का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में राज करने वाली दिव्या दत्ता ने भी अपने सारे फ्रैंडस को फ्रेंडशिप डे विश किया है. इसके माध्यम से हम दुनिया के सभी अजनबी दोस्तो से अपनी सारी बातों को शेयर करते है. यह स्पेशल है.

‘मुन्ना भाई…’ के सीक्वल में काम करने वाले अरशद वारसी ने भी ट्वीट के माध्यम से सभी दोस्तों को फ्रेंडशिप डे विश किया है.
फ्रेंडशिप डे के खास मौके को कोई भी गवाना नहीं चाहता इसलिए सब अलग-अलग तरीके से फ्रेंडशिप डे मना रहें है. आप सब भी इस दिन को इंज्वाय किजिए. हैप्पी फ्रेंडशिप डे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










