बर्थडे: फोटोशूट की वजह से फंस गई थीं ये अभिनेत्री, बिजनेसमैन संग शादी कर छोड़ दी इंडस्ट्री

बॉलीवुड फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘मालामाल वीकली’ और ‘जाल: द ट्रैप’ जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग करनेवाली बॉलीवुड अभिनेत्री रीमा सेन का आज जन्मदिन है. रीमा ने अपने करियर में महज कुछ ही फिल्मों में काम किया और अपनी अदायगी से दर्शकों का दिल जीता. उन्होंने हिंदी के अलावा साउथ फिल्मों में भी काम किया […]
बॉलीवुड फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘मालामाल वीकली’ और ‘जाल: द ट्रैप’ जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग करनेवाली बॉलीवुड अभिनेत्री रीमा सेन का आज जन्मदिन है. रीमा ने अपने करियर में महज कुछ ही फिल्मों में काम किया और अपनी अदायगी से दर्शकों का दिल जीता. उन्होंने हिंदी के अलावा साउथ फिल्मों में भी काम किया है. रीमा सेन का जन्म 29 अक्टूबर को कोलकाता में हुआ था और आज अभिनेत्री अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. रीमा आज फिल्मी दुनिया से दूर अपनी पर्सनल लाईफ में बिजी हैं.
फिल्मों में सफलता नहीं मिली तो उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी और घर बसा लिया. कई एड फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम करने के बाद रीमा ने साल 2000 में सुपरहिट तेलुगु फिल्म ‘चित्रम’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था.
‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’
रीमा ने साल 2001 में फिल्म हम हो गये आपके से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इस फिल्म में वह फरदीन खान संग नजर आई थीं. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. इसके बाद उन्होंने तमिल सिनेमा की कई फिल्मों में काम किया. साल 2012 में उन्होंने फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में काम किया. यह फिल्म उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई. इस फिल्म में मनोज वाजपेयी और उनकी कैमेस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. इसके बाद भी उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया.
बिजनेसमैन से शादी
साल 2012 में ही उन्होंने बिजनेसमैन शिव करण सिंह से शादी कर ली. इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. उन्होंने साल 2013 में एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम रुद्रवीर है.
फोटोशूट विवाद
साल 2006 में रीमा सेन एक फोटोशूट की वजह से कानूनी पचड़े में पड़ गईं थीं. दरअसल उन्होंने एक तमिल न्यूजपेपर के लिए फोटोशूट करवाया था. मदुरई कोर्ट ने रीमा सेन के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. इस विवाद में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का नाम भी जुड़ा था. आरोप लगा था कि रीमा और शिल्पा शेट्टी ने जो फोटो खिंचवाई हैं वो अश्लील है.
फिलहाल रीमा सेन अपनी पर्सनल लाईफ इंज्वॉय कर रही हैं. हालांकि उनकी फैन फॉलोविंग अभी भी इंडस्ट्री में बरकरार है और फैंस उनके लौटने का इंतजार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




