ePaper

आलिया भट्ट-रणबीर की शादी की तारीख आयी सामने, सोशल मीडिया में वायरल हुआ कार्ड

Updated at : 23 Oct 2019 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
आलिया भट्ट-रणबीर की शादी की तारीख आयी सामने, सोशल मीडिया में वायरल हुआ कार्ड

मुंबई : बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बीते लंबे समय से रिलेशन में हैं. मीडिया में इनके रिलेशनशिप को लेकर कई खबरें आती रहीं हैं. अब कपल की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है. सोशल मीडिया पर वायरल कार्ड में शादी की डेट 22 जनवरी 2020 नजर आ रही […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बीते लंबे समय से रिलेशन में हैं. मीडिया में इनके रिलेशनशिप को लेकर कई खबरें आती रहीं हैं. अब कपल की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है. सोशल मीडिया पर वायरल कार्ड में शादी की डेट 22 जनवरी 2020 नजर आ रही है.

इस वायरल कार्ड पर आलिया भट्ट का रिएक्शन भी सामने आया है. पिछले दिनों आलिया भट्ट को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और वायरल कार्ड के संबंध में पत्रकारों ने सवाल किया. सवाल सुनते ही आलिया जोर से हंस पड़ीं. थोड़ा रुककर आलिया ने कहा कि क्या बताऊं…इतना कहकर वह वहां से चली गयीं.

आलिया ने इस पर कोई रिएक्शन तो नहीं दिया, लेकिन ऐसी खबरें हैं कि ये कार्ड फेक है. वहीं वायरल शादी वाले कार्ड की बात करें, तो कार्ड में रणबीर और आलिया का नाम साफ नजर आ रहा है लेकिन कार्ड में आलिया के पापा का नाम भी गलत लिखा हुआ है. आलिया के पापा का नाम महेश भट्ट जबकि कार्ड में मुकेश भट्ट लिखा है.

गलत नाम से भी ये हिंट फैंस को मिल चुका है कि कार्ड फेक है और कोई आलिया और रणबीर की फिरकी ले रहा है. आपको बता दें कि वर्क फ्रंट पर आलिया-रणबीर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ दिखेंगे. ये इस कपल की साथ में पहली फिल्म है. इसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन भी एक अहम रोल प्ले करते नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का लोगो लॉन्च हो चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola