राजकुमार राव ने बताया- क्यों छोड़ दी ''दोस्ताना 2''

राजकुमार राव को इस समय बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड ऐक्टर्स में से एक माना जाता है. पिछली कई फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस ने यह साबित भी कर दिया है. हालांकि ऐसा नहीं है कि राजकुमार राव हर फिल्म में काम कर लेते हों. यह बात सामने आयी है कि राजकुमार राव को करण जौहर के […]
राजकुमार राव को इस समय बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड ऐक्टर्स में से एक माना जाता है. पिछली कई फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस ने यह साबित भी कर दिया है. हालांकि ऐसा नहीं है कि राजकुमार राव हर फिल्म में काम कर लेते हों. यह बात सामने आयी है कि राजकुमार राव को करण जौहर के प्रोडक्शन वाली ‘दोस्ताना 2’ ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी थी.
सुपरहिट फिल्म ‘दोस्ताना’ के सीक्वल में कार्तिक आर्यन, जाह्नवी कपूर और न्यू कमर लक्ष्य लीड रोल में दिखाई देंगे. एक हालिया इंटरव्यू में राजकुमार ने कहा कि उन्होंने खुद ही यह फिल्म छोड़ दी थी. उन्होंने इसका कारण भी बताया. उन्होंने कहा, ‘करण इस समय हिंदुस्तान के बेहतरीन फिल्म मेकर्स में से एक हैं. मुझे उम्मीद है कि जल्द ही मैं भी उनके साथ काम करूंगा.’
फिल्म छोड़ने के बारे में राजकुमार राव ने कहा, ‘प्रियंका चोपड़ा के साथ मेरी अगली फिल्म की शूटिंग तभी होनी है जब ‘दोस्ताना 2′ की शूटिंग होगी. हालांकि इसकी स्क्रिप्ट बेहतरीन है और इसका डायरेक्शन कॉलिन डिसूना करने जा रहे हैं जो एफटीआइआइ में मेरे क्लासमेट थे.’
वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही राजकुमार राव की फिल्म ‘मेड इन चाइना’ जल्द ही रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में उनके साथ मौनी रॉय, बोमन इरानी और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे. इसके अलावा वह जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म ‘रूही अफजा’ में भी होंगे. साथ ही राजकुमार राव ने हंसल मेहता की फिल्म ‘तुर्रम खां’ भी साइन की है जिसमें उनके साथ नुसरत भरूचा रहेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




