ePaper

पूजा बेदी की बेटी आलिया एफ का बॉलीवुड डेब्यू, एक साथ साइन की 3 फिल्में

Updated at : 04 Oct 2019 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
पूजा बेदी की बेटी आलिया एफ का बॉलीवुड डेब्यू, एक साथ साइन की 3 फिल्में

मुंबई : अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी अालिया ने निर्माता जय शिवाकरमणि के बैनर नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के साथ तीन-फिल्मों का करार किया है. प्रोडक्शन हाउस ने एक बयान में कहा कि इस युवा अभिनेत्री की पहली फिल्म सैफ अली खान और तब्बू के साथ ‘जवानी जानेमन’ होगी. यह एक कामेडी फिल्म है जिसमें दिखाया […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी अालिया ने निर्माता जय शिवाकरमणि के बैनर नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के साथ तीन-फिल्मों का करार किया है.

प्रोडक्शन हाउस ने एक बयान में कहा कि इस युवा अभिनेत्री की पहली फिल्म सैफ अली खान और तब्बू के साथ ‘जवानी जानेमन’ होगी. यह एक कामेडी फिल्म है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक आदमी अपने जीवन की कड़वी सच्चाइयों का सामना करता है.

आलिया एफ फिल्म में सैफ की बेटी का किरदार निभाएंगी, फिल्म में आलिया को लेने को बारे में निर्माता शिवाकरमणि ने कहा, मैंने अपने मन की बात सुनी और आलिया को इस फिल्म में ले लिया.

उनके साथ जवानी जानेमन में काम करने के बाद मुझे यह विश्वास हो गया कि आलिया अच्छे से जानती हैं कि उन्हें इस क्षेत्र में क्या करना है. फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola