ePaper

प्रियंका चोपड़ा नहीं, इस बॉलीवुड एक्‍ट्रेस का सॉन्‍ग सुनना पसंद करते हैं निक जोनास

Updated at : 04 Oct 2019 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा नहीं, इस बॉलीवुड एक्‍ट्रेस का सॉन्‍ग सुनना पसंद करते हैं निक जोनास

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को कपल के तौर पर सोशल मीडिया पर सबसे ज्‍यादा अटेंशन मिलती है. अक्‍सर दोनों की तसवीरें वायरल होती रहती हैं. प्रियंका अक्‍सर जोनास ब्रदर्स के म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. सिर्फ इतना ही नहीं खबरें तो यह भी थीं कि ‘जोनास ब्रदर्स’ को वापस साथ […]

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को कपल के तौर पर सोशल मीडिया पर सबसे ज्‍यादा अटेंशन मिलती है. अक्‍सर दोनों की तसवीरें वायरल होती रहती हैं. प्रियंका अक्‍सर जोनास ब्रदर्स के म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. सिर्फ इतना ही नहीं खबरें तो यह भी थीं कि ‘जोनास ब्रदर्स’ को वापस साथ लानेवाली और उनका बैंड वापस शुरू करनेवाली भी प्रियंका चोपड़ा ही हैं. दरअसल निक और उनके दोनों भाईयों के रिश्‍ते के बीच खटास आ गई थी और उनका बैंड भी लगभग टूट ही गया था.

हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने तीनों भाईयों की दूरियां मिटा दी और जोनास ब्रदर्स बैंड फिर धूम मचा रहा है. हाल ही में जब अभिनेत्री से निक के बॉलीवुड डेब्‍यू के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने बताया कि वह बॉलीवुड म्‍यूजिक के मुरीद हैं.

प्रियंका ने बताया कि, शो के लिए स्‍टेज पर जाने से पहले अक्‍सर उनके ड्रेसिंग रूम में बॉलीवुड के गाने बजते हैं. करीना कपूर और सोनम कपूर की फिल्‍म वीरे दी वेडिंग का सॉन्‍ग ‘तारीफां’ अक्‍सर निक के मेकअप रूम में बजता रहता है. यह गाना उनका फेवरेट है.

‘देसी गर्ल’ ने बताया कि, जब पहली बार वह निक के ड्रेसिंग रूम में गईं और जब उन्‍होंने वहां बॉलीवुड सॉन्‍ब सुना तो उन्‍हें लगा कि यह सॉन्‍ग उनके लिए बजाया गया है. लेकिन बाद में पता चला की निक बॉलीवुड गाने भी पसंद करते हैं और सुनते है.

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिनेत्री की आनेवाली फिल्‍म ‘द स्‍काई इज पिंक’ है. शोनाली बोस के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म में फरहान अख्‍तर और जायरा वसीम भी मुख्‍य भूमिका में हैं. कई हॉलीवुड प्रोजेक्‍ट्स में काम की चुकीं प्रियंका चोपड़ा अब इस फिल्‍म से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola