करण की फिल्म तख्त मुगल शासकों पर होगी, फरवरी से शुरू होगी शुटिंग
Updated at : 19 Sep 2019 4:39 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता विक्की कौशल ने कहा कि ‘‘तख्त” की टीम अगले साल फरवरी में फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए जोरशोर से तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा कि वह ‘‘बड़े” सितारों के साथ स्क्रीन साझा करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. करण जौहर के निर्देशन वाली ‘‘तख्त” मुगल काल पर […]
विज्ञापन
मुंबई : अभिनेता विक्की कौशल ने कहा कि ‘‘तख्त” की टीम अगले साल फरवरी में फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए जोरशोर से तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा कि वह ‘‘बड़े” सितारों के साथ स्क्रीन साझा करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. करण जौहर के निर्देशन वाली ‘‘तख्त” मुगल काल पर आधारित है और यह मुगल शासक औरंगजेब और उनके भाई दारा शिकोह के बीच के रिश्तों की कहानी है.
इसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर हैं. विक्की ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हम फरवरी में ‘तख्त’ की शूटिंग शुरू करेंगे, इसके लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. इससे पहले मैं ‘उधम सिंह’ पूरी करुंगा और फिल्म ‘तख्त’ की शूटिंग शुरू करुंगा.” उन्होंने कहा, ‘‘मैं बहुत उत्साहित हूं. यह बड़े सितारों के साथ बड़ी फिल्म है. हम एक ही पर्दे पर आएंगे और मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं. हम सब बहुत खुश हैं और मैं इसके शुरू होने का इंतजार कर रहा हूं .”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




