ईद पर जरूर मिलूंगा : सलमान खान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2019 3:43 PM
मुंबई : सुपरस्टर सलमान खान का कहना है कि वह अगले साल ईद पर जरूर अपने फैंस से मिलेंगे और कोई फिल्म लेकर आएंगे. उन्होंने संजय लीला भंसाली के साथ ‘‘इंशा अल्लाह” फिल्म के पटरी से उतरने के बाद यह टिप्पणी की. इस फिल्म में सलमान खान अभिनेत्री आलिया भट्ट संग पहली बार बड़े पर्दे […]
मुंबई : सुपरस्टर सलमान खान का कहना है कि वह अगले साल ईद पर जरूर अपने फैंस से मिलेंगे और कोई फिल्म लेकर आएंगे. उन्होंने संजय लीला भंसाली के साथ ‘‘इंशा अल्लाह” फिल्म के पटरी से उतरने के बाद यह टिप्पणी की. इस फिल्म में सलमान खान अभिनेत्री आलिया भट्ट संग पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आनेवाले थे. साल 2020 में ईद पर रिलीज होने वाली ‘‘इंशा अल्लाह” से हटने की घोषणा के बाद सलमान ने ट्वीट किया था कि, ‘इतना मत सोचना मेरे बारे में, दिल में आता हूं..और ईद पर भी.”
इसके बारे में पूछे जाने पर सलमान ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ईद पर निश्चित तौर पर फिल्म रिलीज होगी. पहले फिल्म (दबंग 3) 20 दिसंबर को आएगी फिर ईद पर भी एक फिल्म आएगी.” अभिनेता बुधवार रात को 20वें आइफा अवार्ड्स में बोल रहे थे.
सलमान ने कहा कि दो दशकों में भंसाली के साथ आने वाली उनकी पहली फिल्म अब उनके साथ नहीं होगी. उन्होंने कहा, ‘‘‘इंशा अल्लाह’ अभी नहीं बन रही. इंशा अल्लाह कुछ और बनेगी. यह अभी मेरे साथ नहीं बन रही.’
इस समारोह में वह अभिनेता-फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर की बेटी सई के साथ आए जो ‘‘दंबग 3” से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं. प्रभु देवा के निर्देशन वाली ‘‘दबंग 3” 20 दिसंबर को रिलीज होनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










