सलमान बोले फिल्‍मों की सफलता का कोई फॉर्मूला नही

Updated at : 31 Jul 2014 7:04 AM (IST)
विज्ञापन
सलमान बोले फिल्‍मों की सफलता का कोई फॉर्मूला नही

न्यूयार्क: अपने फैंस के दिलों में राज करने वाले दबंग खान यानि सलमान खान का मानना है कि पैसे कमाने वाली फिल्मों का कोई फार्मूला नहीं होता है.चाहे वह किसी भी त्योहार में रिलीज की जाये. वहीं उनकी फिल्म किक ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म की सफलता पर सलमान कहा […]

विज्ञापन

न्यूयार्क: अपने फैंस के दिलों में राज करने वाले दबंग खान यानि सलमान खान का मानना है कि पैसे कमाने वाली फिल्मों का कोई फार्मूला नहीं होता है.चाहे वह किसी भी त्योहार में रिलीज की जाये. वहीं उनकी फिल्म किक ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म की सफलता पर सलमान कहा ‘सुपर-हिट और पैसा कमाने की फिल्में बनाने का कोई फार्मूला नहीं है और फिल्म निर्माताओं को विषय वस्तु पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए.’

सलमान की कई फिल्मों ने लगातार सौ करोड़ से अधिक की कमाई की है. खान ने कहा कि जब लोग आंकड़ों के बारे में बात करते हैं तो वे बहुत उदार होते हैं और कहते हैं कि यह फिल्म 300, 400 और यहां तक कि 500 करोड़ रुपये को पार कर जायेगी. लेकिन कई फिल्में नहीं चलती.

अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीस के साथ ‘किक’ में नजर आ रहे 48 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि जब तक फिल्म प्रदर्शित नहीं होती है और यह दर्शकों तक नहीं पहुंचती है तब यह इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि यह फिल्म सुपर-डुपर हिट होगी या फ्लॉप. ‘किक’ फिल्म की पटकथा चेतन भगत ने लिखी है. उन्होंने कहा कि कोई फार्मूला नहीं है.

हिट के बाद हिट देने वाले बेहतरीन निर्देशक, बेहतर निर्माता, अभिनेता बुरी तरह असफल भी हुए हैं. वे सोचते हैं कि उनकी फिल्में बेहतरीन साबित होंगी लेकिन ऐसा नहीं होता है. ‘दबंग’ स्टार सलमान का मानना है कि किसी फिल्म की सफलता उसे पहले दिन दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया पर निर्भर करती है. खान ने कहा कि फिल्म निर्माता 300 करोड़ या 400 करोड़ का आंकड़ा छूने को लेकर अनुमान व्यक्त नहीं कर सकते.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola