फवाद बोले फिल्‍म निर्माण में भारत को ''महारत हासिल''

Published at :30 Jul 2014 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
फवाद बोले फिल्‍म निर्माण में भारत को ''महारत हासिल''

मुंबई:पाकिस्तान के जानेमाने अभिनेता फवाद अफजल बॉलीवुड फिल्‍म ‘खूबसूरत’ से बॉलीवुड फिल्‍मों से अपने करियर की शुरूआत कर रहें है. फवाद फिल्‍म को लेकर बहुत खुश है. उनका कहना है कि भारत को फिल्म निर्माण में महारत हासिल है. फिल्‍म ‘खूबसूरत’ अस्सी के दशक में बनी रेखा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म खूबसूरत की रीमेक […]

विज्ञापन

मुंबई:पाकिस्तान के जानेमाने अभिनेता फवाद अफजल बॉलीवुड फिल्‍म ‘खूबसूरत’ से बॉलीवुड फिल्‍मों से अपने करियर की शुरूआत कर रहें है. फवाद फिल्‍म को लेकर बहुत खुश है. उनका कहना है कि भारत को फिल्म निर्माण में महारत हासिल है.

फिल्‍म ‘खूबसूरत’ अस्सी के दशक में बनी रेखा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म खूबसूरत की रीमेक है. इस फिल्म में सोनम कपूर, रेखा वाली भूमिका निभाती नजर आयेंगी. फवाद खान ने कहा कि फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भारत के पास जितना अनुभव है, मेरे लिए वह व्यवस्था कैसे काम करती है यह समझने की बात है क्योंकि हम अपने फिल्म उद्योग की दोबारा शुरुआत कर रहे हैं और यह एक बहुमूल्य योगदान होगा.

बॉलीवुड की सेक्सी अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी आने वाली फिल्म खूबसूरत के प्रमोशन में जुट गईं हैं. वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं. सोनम की किरदार को अपने में उतार लेने की गजब की क्षमता है यह उन्होंने रांझना में साबित करके दिखा दिया है.

अपनी आने वाली फिल्म ‘खूबसूरत’ को भी वे कामयाब बनाने में जुट गईं है. इसके लिए सोनम कई टीवी शो में जा रहीं हैं. प्रमोशन के लिए ही सोनम रियलिटी शो एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा के सेट पर पहुंची. प्रमोशन के दौरान उनके साथ फवाद अफजल अली भी थे. फवाद ने फिल्म में सोनम के अपोजिट काम किया है.

इस सेट पर उन्होंने ठुमके भी लगाये. उनके साथ सेट पर कृष्‍णा और मोना ने जमकर मस्ती की. 2014 में यह सोनम की दूसरी फिल्‍म है. उनकी पहली फिल्म बेवकूफियां को दर्शकों ने नकार दिया था.

अब देखना है कि खूबसूरत बॉक्स ऑफिस में कितनी कामयाब साबित होती है. यह फिल्म 1980 में बनी खूबसूरत की रिमेक है. फिल्म को सोनम की बहन रिया कपूर और पिता अनिल कपूर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola