ePaper

अफवाहों ने बढाई सैफ-करीना की चिंता

Updated at : 29 Jul 2014 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
अफवाहों ने बढाई सैफ-करीना की चिंता

मुंबई:अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा खान फिल्मों में काम नहीं करना चाहती है. यह बात पहले भी सामने आ चुकी है. सारा सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी है. अमृता से सैफ को दो बच्चे हैं. बेटी सारा और बेटा इब्राहीम. दोनों को लेकर सैफ काफी चिंति‍त रहते हैं. कभी कभी […]

विज्ञापन

मुंबई:अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा खान फिल्मों में काम नहीं करना चाहती है. यह बात पहले भी सामने आ चुकी है. सारा सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी है.

अमृता से सैफ को दो बच्चे हैं. बेटी सारा और बेटा इब्राहीम. दोनों को लेकर सैफ काफी चिंति‍त रहते हैं. कभी कभी एक बेटी का पिता होने की झलक उनमें साफ देखने को मिलती है.

जब भी काम से उन्हें फुरसत मिलती है वे घर में अपने परिवार के साथ बिताते हैं. वे ज्यादातर समय अपनी बेटी के साथ टीवी देखकर या साथ में घूमकर बिताते हैं. दोनों साथ में खाना भी खाते हैं. साथ ही सैफ सारा की पसंद का खास ख्‍याल रखते हैं.

एक इंटरव्यू में सैफ ने साफ कहा था कि वे एक आम पिता की तरह हीं अपनी बेटी को लेकर चिंतित रहते हैं. आजकल टीन एज में बच्चे बहुत सी नासमझी कर बैठते हैं. इसको लेकर चिंता होती है. वहीं कल सैफ की दूसरी पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर ने साफ कहा है कि सारा फिल्मों में नहीं आना चाहती है. वह आगे पढ़ना चाहती है.

शायद सैफ की तरह ही करीना को भी सारा की चिंता नासमझी को लेकर हो सकती है. लेकिन दोनों को पता है कि ऐसा तभी होगा जब वे उनकी ओर ध्‍यान नहीं देंगे. करीना सारा का ध्‍यान एक मां की तरह ही रखती है. सारा भी अमृता और करीना में कोई फर्क नहीं समझती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola