पाकिस्तान में ''किक'' होगी रिलीज,मिलेगी सलमान को ईदी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jul 2014 7:59 AM
कराची : भारत में धूम मचाने के बाद किक पाकिस्तान में भी अपना कारनामा दिखाने जा रही है. सलमान की इस फिल्म को विदेशों में भी रिलीज किया गया जहां यह काफी अच्छी कमाई कर रही है. सल्लू के फैंस पूरी दुनिया में हैं. ईद के मौके पर रिलीज हो रही सलमान खान की फिल्म […]
कराची : भारत में धूम मचाने के बाद किक पाकिस्तान में भी अपना कारनामा दिखाने जा रही है. सलमान की इस फिल्म को विदेशों में भी रिलीज किया गया जहां यह काफी अच्छी कमाई कर रही है. सल्लू के फैंस पूरी दुनिया में हैं. ईद के मौके पर रिलीज हो रही सलमान खान की फिल्म ‘किक’ के पाकिस्तान में बाक्स आफिस पर पहले हफ्ते में ही सभी रिकार्ड तोडने की उम्मीद है.
यह फिल्म कराची में कई मल्टीप्लेक्स में दिखाई जा रही है. प्रसिद्ध फिल्म वितरक नदीम मांडवीवाला ने पीटीआई को बताया कि फिल्म की एडवांस बुकिंग चल रही है और ‘किक’ की प्रिव्यू स्क्रीनिंग के लिए आने वाली भीड की तादाद रिकार्ड तोड होने की उम्मीद है.पाकिस्तान में पहले दिन और पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा बाक्स आफिस कलेक्शन का रिकार्ड आमिर खान अभिनीत ‘धूम तीन’ के पास है जिसने कुल 24 करोड रुपये की कमाई की थी.
नदीम ने कहा कि ‘किक’ का प्रदर्शन उससे बेहतर होना चाहिए और इसके रिलीज होने का समय अच्छा है क्योंकि पाकिस्तान में इसके 10 दिन बाद बालीवुड फिल्म ‘एंटरटेनमेंट’ रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










