ePaper

आलिया भट्ट पर भड़कीं पाक एक्ट्रेस, लगाया ये आरोप

Updated at : 29 Aug 2019 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
आलिया भट्ट पर भड़कीं पाक एक्ट्रेस, लगाया ये आरोप

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने ‘पराडा’ सॉन्ग से अपना म्यूजिक वीडियो डेब्यू किया गया था और इस डांस नंबर को फैंस समेत बॉलीवुड सेलेब्स द्वारा काफी पसंद किया गया था. हालांकि पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात ‘पराडा’ सॉन्ग को लेकर आलिया भट्ट पर भड़क गयी हैं. मेहविश द्वारा बॉलीवुड पर पाकिस्तानी गानों को चुराने का आरोप […]

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने ‘पराडा’ सॉन्ग से अपना म्यूजिक वीडियो डेब्यू किया गया था और इस डांस नंबर को फैंस समेत बॉलीवुड सेलेब्स द्वारा काफी पसंद किया गया था. हालांकि पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात ‘पराडा’ सॉन्ग को लेकर आलिया भट्ट पर भड़क गयी हैं. मेहविश द्वारा बॉलीवुड पर पाकिस्तानी गानों को चुराने का आरोप लगाया गया है. मेहविश ने दावा किया है कि आलिया का पराडा सॉन्ग पाकिस्तानी एलबम ‘वाइटल साइन’ के ‘गोरे रंग का जमाना…’ से मिलता-जुलता है.

दोनों गानों में समानताओं की बात पहले ट्विटर यूजर्स द्वारा उठायी गयी थी. इसके बाद में मेहविश हयात द्वारा बॉलीवुड पर नकल का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया. उन्‍होंने गाने चुराने का आरोप लगाया है.

पा‍क अभिनेत्री ने ट्वीट किया,’ ये बहुत अजीब है. एक तरफ तो बॉलीवुड हर अवसर पर पाकिस्तान को गालियां देता है, तिरस्कार करता है. दूसरी तरफ वे लगातार हमारे गाने चुरा रहे हैं. कॉपीराइट उल्लंघन और रॉयल्टी भुगतान से उन्हें कोई मतलब ही नहीं है.

बता दें कि इससे पहले बार्ड ऑफ ब्लड को लेकर किंग खान पर भी यह एक्ट्रेस भड़की थीं. एक्ट्रेस मेहविश द्वारा पिछले दिनों शाहरुख खान को वेब सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड के लिए घेरा गया था. बार्ड ऑफ ब्लड के ट्रेलर को टैग करते हुए मेहविश ने लिखा था कि- अब क्या हम जाग सकते हैं, कॉफी सूंघ सकते हैं और बॉलीवुड का एजेंडा देख सकते हैं कि ये क्या है? शाहरुख खान, देशभक्त बनो, कोई भी आपको रोक नहीं रहा है- बस हमारा तिरस्कार करने की कीमत पर ऐसा मत करो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola