ePaper

क्‍या इस वजह से सलमान ने छोड़ी भंसाली की ''इंशाअल्‍लाह'' ?

Updated at : 28 Aug 2019 3:34 PM (IST)
विज्ञापन
क्‍या इस वजह से सलमान ने छोड़ी भंसाली की ''इंशाअल्‍लाह'' ?

सलमान खान और निर्देशक संजय लीला भंसाली लंबे अरसे के बाद फिल्‍म इंशाअल्‍लाह में साथ नजर आनेवाले थे. फिल्‍म में सलमान और आलिया भट्टी की जोड़ी पहली बार साथ दिखनेवाली थी. लेकिन लगता है कि अब फैंस को इन जोडियों को एकसाथ देखने का सपना पूरा नहीं होनेवाला है. सलमान ने इस प्रोजेक्‍ट से किनारा […]

विज्ञापन

सलमान खान और निर्देशक संजय लीला भंसाली लंबे अरसे के बाद फिल्‍म इंशाअल्‍लाह में साथ नजर आनेवाले थे. फिल्‍म में सलमान और आलिया भट्टी की जोड़ी पहली बार साथ दिखनेवाली थी. लेकिन लगता है कि अब फैंस को इन जोडियों को एकसाथ देखने का सपना पूरा नहीं होनेवाला है. सलमान ने इस प्रोजेक्‍ट से किनारा कर लिया है और फिल्‍म ठंडे बस्‍ते में चली गई है. खबरों की मानें तो सलमान फिल्‍म में कई बदलाव चाहते थे और भंसाली इसके लिए बिल्‍कुल तैयार नहीं थे जिस वजह से दोनों के बीच अनबन हुई.

अब स्‍पॉब्‍टवॉय ने अपनी रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखा, सलमान इंशाअल्‍लाह में डेजी शाह और वलूशा डिसूजा की कास्टिंग चाहते थे. लेकिन भंसाली, सलमान के इस सुझाव से राजी नहीं थे. दोनों के इस प्रोजेक्‍ट की दूरी की वजह यह भी बताई जा रही है.

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, भले ही दोनों एकसाथ काम नहीं कर रहे हैं लेकिन दोनों के रिश्‍तों में खटास नहीं आई है. दोनों अभी दोस्‍त हैं. सलमान ने पिंकविला से बातचीत में कहा,’ मैं और भंसाली एकदूसरे को ‘खामोशी’ फिल्‍म शुरू होने के पहले से जानते हैं. बाद में हमने ‘हम दिल दे चुके सनम’ की. एक बार फिर हमदोनों साथ काम करनेवाले थे क्‍योंकि मुझे यह फिल्‍म पसंद थी.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ एक बात मैं कह सकता हूं कि भंसाली अपनी फिल्‍म के साथ गद्दारी नहीं करेंगे. मैं चाहता हूं कि वह अपनी फिल्‍म वैसे ही बनाये जैसा वह चाहते हैं. एक दोस्‍त के रूप में हमारे बीच कुछ भी नहीं बदला है. मैं उनकी मां (लीला) और बहन (बेला) के भी करीब हूं. मैं उन्‍हें शुभकामनायें देना चाहता हूं. मैं अब भी भविष्‍य में ‘इंशाल्‍लाह’ में काम करूंगा.’

सूत्रों की मानें तो, संजय लीला भंसाली अपने अभिनेताओं का सम्मान करते हैं और उनसे बेहद प्यार करते हैं. वह उनके सुझावों का वह स्वागत करते हैं किंतु तब नहीं जब इसका मकसद उनकी कहानी में कोई बदलाव करना हो. इसलिए उन्होंने फिल्म को बंद करने का फैसला किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola