ePaper

बिग बी ने अपने फैन्‍स को दी ईद की मुबारकबाद

Updated at : 28 Jul 2014 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
बिग बी ने अपने फैन्‍स को दी ईद की मुबारकबाद

सूपरस्‍टार अमिताभ बच्‍चन ने अपने सोशल मिडिया के फैन्‍स को ट्विटर पर ईद की बधाई दी है. उन्‍होंने ईद की मुबारकबाद देते हुए लोगों को एक साथ मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से खुशी के साथ ईद को मनाने की अपील की है. अमिताभ बच्‍चन शनिवार को अपने पुत्र अभिषेक की कबड्डी टीम के प्रोमोशन में मुंबई […]

विज्ञापन

सूपरस्‍टार अमिताभ बच्‍चन ने अपने सोशल मिडिया के फैन्‍स को ट्विटर पर ईद की बधाई दी है. उन्‍होंने ईद की मुबारकबाद देते हुए लोगों को एक साथ मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से खुशी के साथ ईद को मनाने की अपील की है.

अमिताभ बच्‍चन शनिवार को अपने पुत्र अभिषेक की कबड्डी टीम के प्रोमोशन में मुंबई के एन एस एयू आई स्‍टेडियम में अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए. इस मौके पर वे कबड्डी के प्रोमोशन में भी आगे दिखे. हलांकि इस मैच में अभिषेक की टीम पिंक पैंथर की हार हुई लेकिन टीम के मालिक अभिषेक ने अपनी टीम को बाजीगर कहते हुए टीम की हार को स्‍वीकार कीया.

गौरतलब है कि बिग बी आजकल अपनी आने वाली फिलम ‘शमिताभ’ की सूटिंग में व्‍यस्‍त हैं. इस फिल्‍म में उनके लुक को हाल ही में उन्‍होंने सोशल मीडिया पर शेयर कीया था. यह फिल्‍म निर्देशक आर. बाल्‍की बना रहे हैं. इस फिल्‍म में उनके साथ दक्षिण के सूपरस्‍टार कमल हसन की बेटी अक्षरा हसन बॉलीवुड में इंट्री करने जा रही हैं. अमिताभ बच्‍चन ने इससे पहले ‘चीनी कम’ और ‘पा’ फिल्‍म में बाल्‍की के साथ काम कीया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola