''पागलपंती'' में हंसाएंगे जॉन अब्राहम, कहा- कॉमेडी में अच्छी एक्टिंग करने की पूरी कोशिश की है
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Aug 2019 7:27 PM
मुंबई : ऐक्शन फिल्मों में अलग-अलग तरह का किरदार अदा करने वाले जॉन अब्राहम इस साल के अंत में ‘पागलपंती’ में कॉमेडी करते नजर आयेंगे. अभिनेता का कहना है कि उन्होंने कॉमेडी में अच्छा अभिनय करने की भरपूर कोशिश की है. इस फिल्म में अनिल कपूर, इलियाना डीक्रूज, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, उर्वशी […]
मुंबई : ऐक्शन फिल्मों में अलग-अलग तरह का किरदार अदा करने वाले जॉन अब्राहम इस साल के अंत में ‘पागलपंती’ में कॉमेडी करते नजर आयेंगे.
अभिनेता का कहना है कि उन्होंने कॉमेडी में अच्छा अभिनय करने की भरपूर कोशिश की है. इस फिल्म में अनिल कपूर, इलियाना डीक्रूज, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, उर्वशी रौतेला और सौरभ शुक्ला हैं.
इस फिल्म के साथ जॉन और अनीश बज्मी एकबार फिर से साथ आ रहे हैं. बज्मी ने ‘वेलकम बैक’ फिल्म का निर्देशन किया था. अब्राहम ने बताया, अंतिम बार जब मैंने कॉमेडी किया था तो वह ‘वेलकम बैक’ थी और ‘पागलपंती’ में आप मेरे हाव-भाव देखेंगे और महसूस करेंगे कि यह वही जॉन नहीं हैं.
इसमें आपको साफ बदलाव महसूस होगा. यह फिल्म आठ नवंबर को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










