ePaper

अब ऐसे किरदार निभाना चाहती हैं करीना कपूर खान

Updated at : 26 Aug 2019 3:03 PM (IST)
विज्ञापन
अब ऐसे किरदार निभाना चाहती हैं करीना कपूर खान

मुंबई : हिंदी फिल्म जगत में 20 वर्ष पूरे करने जा रहीं अभिनेत्री करीना कपूर खान का कहना है कि वह अब रहस्यमय और नकारात्मक किरदार निभाना चाहती हैं. अदाकारा ने 2004 में आई फिल्म ‘फ़िदा’ और 2012 में आई ‘हीरोइन’ में नकारात्मक किरदार निभाया था. ‘लैक्मे फैशन वीक विंटर / फेस्टिव 2019′ के दौरान […]

विज्ञापन

मुंबई : हिंदी फिल्म जगत में 20 वर्ष पूरे करने जा रहीं अभिनेत्री करीना कपूर खान का कहना है कि वह अब रहस्यमय और नकारात्मक किरदार निभाना चाहती हैं. अदाकारा ने 2004 में आई फिल्म ‘फ़िदा’ और 2012 में आई ‘हीरोइन’ में नकारात्मक किरदार निभाया था.

‘लैक्मे फैशन वीक विंटर / फेस्टिव 2019′ के दौरान करीना कपूर ने कहा, ‘ मैं नकारात्मक किरदार निभाना चाहूंगी, अगर वह बेहतरीन हो तो। मैं बिल्कुल ऐसे किरदार करना चाहूंगी.’ अक्षय कुमार के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘गुड न्यूज’ पर करीना ने कहा कि वह एक बेहद मनोरंजक फिल्म होगी.

उन्होंने कहा, ‘ मुझे लगता है कि यह एक अच्छी और मजेदार फिल्म होगी.’ करीना ने कहा, ‘ मुझे यकीन है कि लोग इसे पसंद करेंगे। यह एक अलग विषय पर आधारित है और यह छुट्टियों के दौरान रिलीज हो रही है.’ फिल्म ‘गुड न्यूज’ क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान 27 दिसम्बर को रिलीज होगी. करीना यहां गौरी और नैनिका के लिए रैंप पर उतरी थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola